TRENDING TAGS :
Chandauli News: चंदौली में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन: एक ही दिन में हजारों मामलों का निपटारा
Chandauli News: सदर तहसील के सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य शुभारंभ हुआ। जनपद न्यायाधीश रविन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस महत्वपूर्ण न्यायिक पहल का उद्घाटन किया।
Chandauli News: सदर तहसील के सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य शुभारंभ हुआ। जनपद न्यायाधीश रविन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस महत्वपूर्ण न्यायिक पहल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विभिन्न न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन और विभिन्न बैंकों के उच्चाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
न्यायिक अधिकारियों और गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति
लोक अदालत में अशोक कुमार- XI अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, राम बाबू यादव न्यायाधीश (एस.सी/एस.टी. एक्ट), विकास वर्मा- । अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट), परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/एफ. टी. सी. प्रथम नोडल अधिकारी, श्रीमती इशरत परवीन फारूकी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अरूण कुमार गुप्ता अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (पू० म० रे०), श्रीमती निकिता गौड़ सिविल जज (सी. डि.), श्रीमती इन्दुटरानी सिविल जज (जू. डि.), कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह सिविल जज (जू. डि.) चकिया, सुश्री माधुरी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री यज्ञेश कुमार सोनकर अपर सिविल जज (जू. डि.) चकिया, सुश्री नूतन सिविल जज (जू. डि.)/एफ. टी. सी. प्रथम/मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड, सुश्री शिवानी सिविल जज (जू. डि.)/एफ. टी. सी. - ।।, और सुश्री ईशा राय अपर सिविल जज (जू. डि.) – ।। उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त राजेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अनन्त चन्द्र शेखर अपर पुलिस अधीक्षक (सदर), सुनील कुमार अग्रणी जिला प्रबन्धक, पी.के सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक बड़ौदा यूपी बैंक, श्री प्रभाकर मुख्य शाखा प्रबन्धक यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह और डिस्ट्रिक डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
विभिन्न न्यायालयों में बड़ी संख्या में वादों का निस्तारण
तहसील परिसर स्थित न्यायालय परिसर में आयोजित इस लोक अदालत में जनपद न्यायालय के विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल 9056 मुकदमों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश रविन्द्र सिंह ने स्वयं 05 इजराय वादों का निस्तारण करते हुए 2,72,000/- रुपये की समझौता राशि दिलाई। वहीं, अपर जनपद न्यायाधीश परितोष श्रेष्ठ ने 45 वादों का निपटारा किया, जिसमें 08 दंपतियों को फिर से मिलाया गया और 15,60,000/- रुपये की समझौता राशि तय हुई। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार सिंह यादव ने 13 एम.ए.सी.टी. वादों में 67,15,000/- रुपये का प्रतिकर दिलाया।
बिजली, सिविल और रेलवे संबंधी मामले भी सुलझे
लोक अदालत में विद्युत संबंधी 171 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती इशरत परवीन फारूकी ने सर्वाधिक 3260 वादों का निपटारा करते हुए 3,18,200/- रुपये का जुर्माना वसूला। सिविल जज (सी.डि.) श्रीमती निकिता गौड़ ने 202 सिविल वादों का निस्तारण किया, जिसमें 09 वादों में 79,58,633/- रुपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए गए। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे) अरूण कुमार गुप्ता ने 1705 वादों का निस्तारण कर 2,04,215/- रुपये का जुर्माना वसूल किया।
बैंकों ने भी किया करोड़ों का समझौता
इस लोक अदालत में बैंकों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। सभी बैंकों द्वारा कुल 434 ऋण खातों का निस्तारण करते हुए 4,29,86,175/- रुपये का समझौता किया गया और मौके पर ही 1,19,98,844/- रुपये की वसूली भी की गई। जनपद के राजस्व न्यायालयों में भी लोक अदालत को लेकर उत्साह देखा गया और कुल 65501 राजस्व मामलों का निस्तारण किया गया।
अपर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने दी जानकारी
यह जानकारी अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली श्री विकास वर्मा- । द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 5,88,935/- रुपये का अर्थदण्ड वसूला गया और 79,58,633/- रुपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए गए। इस प्रकार, सभी न्यायालयों द्वारा कुल 10887 मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें 1831 लघु आपराधिक मामले भी शामिल हैं। यह राष्ट्रीय लोक अदालत चन्दौली में लंबित मामलों के निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge