TRENDING TAGS :
Chandauli News: सीएम योगी ने की सराहना, देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया कुछ ऐसा काम
Chandauli News: चकिया के सोनहुल गांव के निवासी दुर्गा सिंह के पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा नाथ संप्रदाय पर ऐतिहासिक पुस्तक लिखी गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवेंद्र प्रताप सिंह की पुस्तक का किया विमोचन: Photo- Social Media
Chandauli News: जिले के चकिया सोनहुल निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह की पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी के दौरान किया गया। इस उपलब्धि पर जनपदवासियों में खुशी का माहौल है। पिछड़े जनपद के निवासी द्वारा ऐतिहासिक कार्य करने की चर्चा जोरों पर हो रही है। बता दें कि चकिया के सोनहुल गांव के निवासी दुर्गा सिंह के पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा नाथ संप्रदाय पर ऐतिहासिक पुस्तक लिखी गई है।
कौन हैं देवेंद्र प्रताप सिंह
देवेंद्र प्रताप सिंह ने चकिया राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय से बीएससी में ऑनर्स डिग्री ली तथा पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त कर लोक सेवा आयोग में चयन होने के बाद प्रयागराज सहित कई जिलों में सेवा प्रदान की। उसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के पद पर नियुक्त हुए।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हिंदुस्तानी एकेडमी उत्तर प्रदेश प्रयागराज के सचिव का जिम्मा भी दिया गया है। जिसमें लगातार मेहनत के बाद श्री सिंह द्वारा नाथ संप्रदाय पर अपने सहयोगी अरुण कुमार त्रिपाठी के साथ मिलकर समरस समाज और नाथ पंथ पुस्तक का संपादन किया गया।
पुस्तक का विमोचन
जिसकी संरचना 285 पेज में तैयार हुई और जब पुस्तक पूर्ण रूप से तैयार हुई तो इसका विमोचन दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवम हिंदुस्तानी एकेडमी उत्तर प्रदेश प्रयागराज (भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के नियंत्रणाधीन) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी के दौरान इस पुस्तक का विमोचन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से किया गया।
जिसकी सराहना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की और कहा कि नाथ पंथ को इस पुस्तक में बहुत ही अच्छे तरीके से पिरोने का काम किया गया है। जिसके साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि समरस समाज और नाथ पंथ जैसा नाम है, वैसे ही इस पुस्तक में नाथ पंथ संप्रदाय के कार्यों का सचित्र वर्णन किया गया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!