Chandauli News: बुलडोजर पर सरकार बैक फुट पर, सेवादल के प्रशिक्षण में बोले अजय राय

Chandauli News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई पर रोक लगाना बहुत ही सराहनीय पहल है, क्योंकि प्रदेश की योगी सरकार बेलगाम हो चुकी है। कानून का पालन भाजपा के एजेंडे में शामिल नहीं है।

Ashwani
Report Ashwani
Published on: 17 Sept 2024 8:08 PM IST
Chandauli News
X

Chandauli News (Pic: Newstrack)

Chandauli News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई पर रोक लगाना बहुत ही सराहनीय पहल है, क्योंकि प्रदेश की योगी सरकार बेलगाम हो चुकी है। कानून का पालन भाजपा के एजेंडे में शामिल नहीं है। इसलिए लोग कानून की बजाय बुलडोजर से ही न्याय देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद प्रदेश सरकार बैकफुट पर खड़ी है और उन्हें अब सर्वोच्च संस्था का सम्मान करना होगा।

जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कांग्रेस सेवा दल की ओर से प्रांतीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी शामिल हुए। उन्होंने सेवादल के स्वयं सेवकों को संगठन के साथ निष्ठा से कार्य करने का सुझाव दिया। इस दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और दावा किया कि विधानसभा के 10 सीटों पर होने वाले उप चुनाव में कांग्रेस पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारेगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। इन सीटों पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व और इंडिया गठबंधन के नेताओं के बीच वार्ता चल रही है। जल्द ही सीटों के बंटवारे की तस्वीर साफ हो जाएगी। इसमें कांग्रेस पार्टी की तरफ से भाजपा के सहयोगी दलों के द्वारा जीती गई सीटों पर प्रत्याशी उतारने की योजना है। उन्होंने बताया कि जल्द ही कांग्रेस के कार्यकर्ता कमर कसकर विधानसभा के उपचुनाव में धरातल पर दिखेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, नारायण मूर्ति ओझा, देवेंद्र प्रताप सिंह, राजेश्वर पटेल, रामजी गुप्ता और कई कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!