Chandauli News: पूर्व केन्द्रीय मंत्री महेन्दर नाथ पाण्डेय ने गांधी परिवार को लिया निशाने पर

Chandauli News: केंद्रीय मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर गांधी परिवार को निशाना बनाया।

Ashvini Mishra
Published on: 2 Oct 2024 10:56 PM IST
Chandauli News ( Pic- News Track)
X

Chandauli News ( Pic- News Track)

Chandauli News: पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर गांधी परिवार को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के नाम का सहारा लेकर गांधी बनने वाले लोगों का वंश वृक्ष देखा जाए तो कई धर्म समाहित मिलेंगे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा गांधी जी के नाम का सहारा लेने वाले उनके आदर्शों का पालन नहीं करते। लेकिन गांधी जी के स्वच्छता के आदर्श को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फलीभूत किया है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सेवढ़ी मड़ई गांव में स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम प्रधान को पुरस्कृत करने के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद। पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। अखिलेश यादव के विरोधियों पर कार्यवाही के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नसीहत देते हुए कहा कि अखिलेश यादव के अपराधी प्रवृत्ति के लोग जब प्रभावित हो रहे हैं, तो बिलबिला कर अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। योगी जी की कानून व्यवस्था की चर्चा, देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है।

राहुल गांधी के पूजीपतियों की सरकार के सवाल पर कहा राहुल गांधी को देश के दो तीन पूंजीपतियों के नाम लेने का फोबिया हो गया है और वह विवेकहीन वक्तव्य दे रहे हैं। राहुल गांधी के जम्मू कश्मीर के राज्य का दर्जा छीनने सम्बंधी बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता खुद देख रही है कि 370 हटाने के बाद कितना सुकून है और विकास की बयार है। जहां 5%, 8% ,10% वोटिंग हो रही थी वहां 69% वोटिंग हुई है। ये बम्पर वोटिंग अपने आप में एक प्रमाण है मोदी जी राज्य के लिए जो किया वह सही था या गलत। नतीजों से ये साबित भी हो जाएगा। हरियाणा और जम्मू में सरकार बनने के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!