TRENDING TAGS :
Chandauli: नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद का भव्य स्वागत, देर रात तक छूटते रहे पटाखे
Chandauli News: नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद ने कहा कि यह जनता की जीत है, मेरे पास भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद देने के लिए कोई शब्द नहीं है। मेरे जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर में पहुंचा दिया है।
Chandauli News (Pic:Newstrack)
Chandauli News: चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की पूर्व विधायक साधना सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा का टिकट देकर सांसद बना दिया है। सांसद चुनने के बाद जनपद में प्रथम आगमन होने पर जगह जगह उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत का क्रम जनपद के पड़ाव से चालू हुआ और पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, बबुरी होते हुए जिला मुख्यालय पर उनका काफिला पहुंचाता। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा भी सांसद का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद ने कहा कि यह जनता की जीत है, मेरे पास भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद देने के लिए कोई शब्द नहीं है। मेरे जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर में पहुंचा दिया है। यह पूरे चंदौली की जनता की देन है। महिला सांसद होने के नाते महिलाओं से जुड़े हुए मुद्दों को उठाना पहला दायित्व है। यही नहीं चंदौली जनपद में बचे हुए विकास कार्यों को भी पूरा किया जाएगा। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह, सैयदाराजा के विधायक सुशील सिंह, चकिया की विधायक कैलाश आचार्य, पूर्व जीला अध्यक्ष, सर्वेश कुशवाहा, अनिल सिंह, राज किशोर सिंह के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!