Chandauli News: विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, मृतका ने किया था प्रेम विवाह

Chandauli News: चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के नदेसर गांव में रविवार को सायंकाल उस समय प्रथम हड़कंप मच गया जब रोहित बिंद की पत्नी का शव उसके घर में ही फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।

Ashvini Mishra
Published on: 13 April 2025 10:06 PM IST
Married body found hanging from gallows in suspicious circumstances
X

विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला शव (Photo- Social Media)

Chandauli News: चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के नदेसर गांव में एक विवाहिता का उसके ससुराल में फांसी की फंदे से शव लटकता हुआ मिल, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतका मनीषा की शादी एक वर्ष पहले प्रेम विवाह के रूप में रोहित के साथ हुआ था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं मृतका के मायके वालों के तहरीर पर आगे की कार्रवाई में जुट गई ।

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के नदेसर गांव में रविवार को सायंकाल उस समय प्रथम हड़कंप मच गया जब रोहित बिंद की पत्नी का शव उसके घर में ही फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।आसपास के पड़ोसियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई।

एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि मृतका मनीषा 20 वर्षीया की शादी रोहित के साथ एक वर्ष पूर्व आपसी प्रेम के कारण हुई थी। मृतका का मायका बबुरी थाना क्षेत्र में है ,जहां सुनने के बाद उसके परिजन भी पहुंच गए और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न के साथ दहेज के कारण हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।

कारण का पता नहीं चल सका

पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और माइके वालों के तहरीर पर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। मनीषा के पति शादी के बाद कुछ दिन रहने के उपरांत रोजगार के लिए बाहर चला गया है। घर में उसके ससुर, सास और छोटा भाई थे। किस कारण मनीषा ने फांसी लगाई उसका पता नहीं चल पाया।

इस संबंध में सीओ डीडीयू नगर आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतका का प्रेम विवाह रोहित के साथ हुआ था उसकी भी जांच की जा रही है और उसके मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story