TRENDING TAGS :
Chandauli News: दो तपस्वियों ने विपक्षी राजनीति में डाला सुखा, अंडरपास की आधारशिला रख बोले केंद्रीय मंत्री
Chandauli News: विपक्षी भी मान रहे हैं कि भाजपा की सरकार तो बनेगी लेकिन 400 पार नहीं होगा।
Chandauli News: Union Minister Mahendra Nath Pandey (Pic:Newstrack)
Chandauli News: देश में मोदी और प्रदेश में योगी दोनों तपस्वियों ने विपक्षी राजनीति में सुखा ला दिया है जिससे पूरा विपक्ष पागल सा हो गया है। विपक्षी भी मान रहे हैं कि भाजपा की सरकार तो बनेगी लेकिन 400 पार नहीं होगा। यह बात केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कही। इस दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाजपा संविधान में पूरी तरह से विश्वास नहीं करती है के सवाल पर कहा कि यह लोग दूसरे पर अंगुली उठाते हैं केवल परिवार के लिए ही काम करते रहे हैं। यह स्वयं सहायता समूह की तर्ज पर शासन चलाते रहे और अपना तिजोरी भरते रहे।
चंदौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र के भैंइसउर गांव में डीडीयू पटना रेल खंड पर रेलवे के नियमों में बदलवा करवा कर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री व चंदौली के सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने किसानों की समस्याओं को देखकर अंडरपास की आधारशिला रखी।
रेलवे ट्रैक को क्रॉस कर आते जाते थे जिससे दुर्घटनाएं भी होती थीं
बता दें कि अभी तक के रेलवे के नियमावली में जहां रेलवे क्रॉसिंग रही है वहीं पर अंडरपास या ओवरब्रिज बनता रहा है, लेकिन जनपद के धीना थाना क्षेत्र के भैइसऊर गांव सहित लगभग दर्जन भर किसानों के लिए यह बहुत बड़ी समस्या थी कि वहां रेलवे क्रॉसिंग नहीं था और लोग अपने जुगाड़ से रेलवे ट्रैक को क्रॉस कर आते जाते थे जिससे दुर्घटनाएं भी होती थीं। कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। इस समस्या को लेकर लगभग 9 वर्षों से केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद लड़ाई लड़ रहे थे जिसका परिणाम हुआ कि चंदौली जनपद का भईसऊर गांव का अंडरपास पूरे भारत के लिए एक इतिहास लिख दिया है। अब रेलवे के नियम में बदलाव करते हुए जहां भी लोगों को जरूरत होगी स्थानीय सर्वे टीम के अनुसार वहां ओवर ब्रिज या अंडरपास रेलवे द्वारा दिया जा सकता है, जिसकी आधारशिला रखकर केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडे ने क्षेत्र वासियों को सौगात दिया।
केंद्रीय मंत्री के इस सौगात से लगभग दर्जन भर गांव के लोगों में बेहद खुशी है और लोगों ने विश्वास जताया। इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने भी अपने क्षेत्र में इस बड़े काम पर केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, महामंत्री जितेंद्र पांडे, पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, संतोष सिंह, सत्यवान मौर्य, संतोष बिंद में सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!