TRENDING TAGS :
Chandauli: घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने राहगीर को मारी गोली, मची सनसनी
Chandauli News: घटना की जानकारी होने पर अलीनगर थानाध्यक्ष शेषधर पांडे तत्काल अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही ट्रामा सेंटर घायल के उपचार के लिए रवाना हो गए।
Chandauli News (Pic:Social Media)
Chandauli News: चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव के निवासी ज्ञान प्रकाश मिश्रा तारा जीवनपुर बाजार से देर साम जब अपने घर जा रहे थे कि उसी दौरान तारा जीवन पुर रेलवे क्रासिंग के समीप अज्ञात हमलावरों द्वारा उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया गया। अपराधियों ने गोली से फायर कर दिया जिससे वह गिर कर छटपटाने लगे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल उनको निजी एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर लेकर उपचार के लिए निकल गए। घटना की सूचना होने पर परिजन भी पीछे-पीछे ट्रामा सेंटर के लिए निकल गए।
जगह-जगह चेकिंग अभियान जारी
यही नहीं घटना की तत्काल जानकारी होने पर अलीनगर थानाध्यक्ष शेषधर पांडे तत्काल अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही ट्रामा सेंटर घायल के उपचार के लिए रवाना हो गए। हालांकि अभी घटना की सही जानकारी नहीं मिल पाई, किस कारण से गोली मारी गई है। घायल को गोली कहां लगी है इसकी भी पूरी तरह से जानकारी नहीं हो पाई है। ट्रामा सेंटर में घायल का किसी हॉस्पिटल से रेफर नहीं होने के कारण एडमिट नही किया जा रहा था,लेकिन केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे के प्रयास से तत्काल उपचार प्रारंभ हो गया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!