TRENDING TAGS :
पूरा विश्व PM Modi के सनातनी संस्कार को कर रहा आत्मसात: Mahendra Nath Pandey
Chandauli News: चंदौली के सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडे को टिकट मिलने के बाद प्रथम आगमन पर जनपद में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने लालू यादव के बयान पर पलटवार किया।
चंदौली पहुंचे महेंद्र नाथ पांडे। (Pic: Social Media)
Chandauli News: चंदौली के सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे को टिकट मिलने के बाद प्रथम आगमन पर जनपद में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। देर रात तक कार्यकर्ता ढोल नगाड़े व पटाखे के साथ स्वागत करते रहे।
मेट्रो सिटी जैसी सुविधाएं होंगी मुहैया
केंद्रीय मंत्री का पूरे दिन संसदीय क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन का कार्यक्रम चलता रहा। जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय पर स्वागत के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने बतौर भाजपा प्रत्याशी अपनी प्राथमिकताओं को बताते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के सहयोग से क्षेत्र के विकास की प्राथमिकता होगी। सड़क, सिंचाई, शिक्षा, उद्योग से क्षेत्र को आच्छादित करना ही हमारा संकल्प है। भौतिक विकास व आधुनिक सुविधाओं से भी ग्रामीण क्षेत्र को विकसित करना हमारा उद्देश्य है। चन्दौली को मेट्रो सिटी जैसी सुविधाएं मुहैया कराना हमारे तीसरे कार्यकाल का लक्ष्य होगा।
अमेठी और रायबरेली में जीतेगी भाजपा
पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के लिए जारी एडवाइजरी पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के शब्द कोष में सतर्कता और सावधानी नहीं है, जनता उनकी बातों की बजाय मोदी की गारंटी को गंभीरता से लेती है। भाजपा को देश भर में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी के अमेठी और प्रियंका के रायबरेली से हुनाव लड़ने के सवाल पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि अमेठी और रायबरेली से भाजपा जीत दर्ज करेगी।
लालू यादव का बयान हल्का
पीएम मोदी के सनातनी न होने के लालू यादव के बयान पर भी केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लालू यादव का बयान हल्का है। पूरा विश्व पीएम मोदी के सनातनी संस्कार को देख और आत्मसात कर रहा है। भारतवासी भारत में तथा भारत वंशी दुनिया में ऊर्जा और संस्कार प्राप्त कर रहे है। पीएम मोदी के संस्कारों के चलते भारत के सांस्कृतिक उत्थान के पुनर्जागरण का काल माना जा रहा है। केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद डॉक्टर महेंद्र पांडे के स्वागत के लिए कार्यकर्ता सैकड़ों गाड़ियों की संख्या में पहुंचे थे। जनपद के पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अन्य विशेष मंदिरों में दर्शन पूजन भी किया, लौदा गांव के मुस्लिम वर्ग के लोगो ने भरी संख्या में केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।केंद्रीय मंत्री देर रात जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में सामिल हुए।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!