Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
छवि आस्थाना बनीं लखनऊ की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
छवि अस्थाना लखनऊ की नई सीजेएम नियुक्त हुई हैं। मंगलवार को उन्होंने अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह विशेष सीजेएम (षट्) के पद पर तैनात थी। निवर्तमान सीजेएम सन्ध्या श्रीवास्तव प्रोन्न
छवि आस्थाना बनीं लखनऊ की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
लखनऊ:छवि अस्थाना लखनऊ की नई सीजेएम नियुक्त हुई हैं। मंगलवार को उन्होंने अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह विशेष सीजेएम (षट्) के पद पर तैनात थी। निवर्तमान सीजेएम सन्ध्या श्रीवास्तव प्रोन्नति होकर लखनऊ में ही एडीजे के पद पर नियुक्त हुई हैं। उनके साथ ही सिविल जज (सी डि) लखनऊ, आशीष वर्मा, सिविल जज (सी डि) मोहनलालगंज, नेहा आनंद व सिविल जज (सी डि) मलिहाबाद रहे गौरव शर्मा भी प्रोन्नति होकर राजधानी में ही एडीजे नियुक्त हुए हैं। जबकि अतिरिक्त सिविल जज (सी डि) के पद पर तैनात रीमा मेहरोत्रा को विशेष सीजेएम (कष्टम) के पद पर नियुक्त किया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक आदेश से प्रोन्नति व फेरबदल के इस क्रम में एसीजेएम प्रथम, आजाद सिंह को अब सिविल जज (सी डि) लखनऊ, व एसीजेएम तृतीय, रितीश सचदेवा को सिविल जज (सी डि) मलिहाबाद जबकि एसीजेएम षष्टम, रजनीश मिश्रा को सिविल जज (सी डि) मोहनलालगंज के पद पर नियुक्त किया गया हैं। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रहे एसीजेएम ज्ञान प्रकाश तिवारी को एसीजेएम, प्रथम जबकि एसीजेएम, चतुर्थ रहे निर्भय प्रकाश को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का नया सचिव नियुक्त किया गया है।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!