TRENDING TAGS :
Chitrakoot News: रानीपुर रिजर्व टाइगर क्षेत्र की जमीन में कब्जे का प्रयास, छह हजार पेड़ काटे
Chitrakoot News: मानिकपुर रानीपुर वन्य जीव को रिजर्व टाइगर क्षेत्र बनाए जाने की घोषणा होते ही इस जंगल की जमीन में कब्जे के प्रयास शुरु हो गए है।
Chitrakoot News
Chitrakoot: मानिकपुर रानीपुर वन्य जीव (Manikpur Ranipur Wildlife) को रिजर्व टाइगर क्षेत्र बनाए जाने की घोषणा होते ही इस जंगल की जमीन में कब्जे के प्रयास शुरु हो गए है। दो दिन पहले दिनदहाड़े रिजर्व टाईगर क्षेत्र के मानिकपुर वन रेंज अंतर्गत मरवरिया बीट के जंगल में करीब आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने कब्जे की नियत से प्लांटेशन में लगे करीब छह हजार पेड़ काट डाले। जानकारी मिलने पर पहुंची सेंचुरी की टीम ने रोका तो महिलाएं कुल्हाड़ी, हंसिया और डंडे लेकर आगे आकर भिड़ गई। बाद में पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीण भाग निकले। पुलिस ने छह लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया।
रिजर्व टाईगर क्षेत्र की जमीन में कब्जे के प्रयास शुरु
बीते दिनों ही केन्द्र सरकार ने रानीपुर वन्य जीव विहार को रिजर्व टाईगर क्षेत्र बनाने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही रिजर्व टाईगर क्षेत्र की जमीन में कब्जे के प्रयास शुरु हो गए है। दो दिन पहले मरवरिया बीट से सटे गोबरहाई व निही गांव के करीब आधा सैकड़ा पुरुष, महिलाएं और बच्चे हंसिया व कुल्हाड़ी लेकर जंगल पहुंचे। मरवरिया बीट में रानीपुर वन्य जीव विहार ने दो-तीन वर्ष के भीतर प्लांटेशन कराया था। इन लोगों ने प्लांटेशन में लगे करीब छह हजार पेड़ काट डाले। जानकारी मिलने पर सेंचुरी की मानिकपुर टीम मौके पहुंची।
आधा दर्जन वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ काट रहे लोगों को रोका: रेंजर
रेंजर कृष्णपाल द्विवेदी ने बताया कि वह आधा दर्जन वनकर्मियों के साथ दोपहर में पहुंचे और पेड़ काट रहे लोगों को रोका। जिस पर वह नहीं माने। बल्कि कुल्हाड़ी, हंसिया व डंडे लेकर महिलाएं आगे आई। उनके साथ अभद्रता करते हुए यह लोग उनसे भिड़। जिस पर तत्काल 112 पीआरवी को बुलाया गया। फिर भी ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। बाद में जब सूचना देने पर थाना पुलिस पहुंची तो ग्रामीण मौके से भागने लगे। पुलिस ने मैका, श्रीलाल, झल्ला कोल निवासी निही, कामता, वीरू व राजू कोल निवासी गोबरहाई को दबोच लिया।
ग्रामीणों ने प्लांटेशन में लगे करीब छह हजार पेड़ काट डाले: पुलिस
पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने प्लांटेशन में लगे करीब छह हजार पेड़ काट डाले है। इनमें ढाई हजार पेड़ पौध रोपण के है। छह नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ भारतीय वन्य अधिनियम 1927 की धारा 5/26 एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1978 की धारा 27 व 29 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी गिरेन्द्र सिंह का कहना है कि छह लोग मौके से पकड़े गए है। अन्य अज्ञात लोगों की जानकारी कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!