Chitrakoot News: चित्रकूट दीपोत्सव: भगवान राम की तपोभूमि दीपों की रोशनी से जगमगाई

Chitrakoot News: देव उठावनी एकादशी पर भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट दीपों की रोशनी से नहाई, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मंदाकिनी तट पर किया दीपदान।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 1 Nov 2025 9:50 PM IST
Chitrakoot lights up with diyas on Dev Uthani Ekadashi celebration
X

चित्रकूट दीपोत्सव: भगवान राम की तपोभूमि दीपों की रोशनी से जगमगाई (Photo- Newstrack)

Chitrakoot News: चित्रकूट। देव उठावनी एकादशी में शनिवार को भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। शाम होते ही धर्मनगरी का यूपी-एमपी क्षेत्र दीपों की रोशनी से जगमगाता नजर आया। दोनो प्रांतो के प्रशासन की ओर से दीपदान का इंतजाम किया गया था। डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, आरके सिंह पटेल, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, भाजपा महामंत्री डा अश्विनी अवस्थी आदि ने रामघाट में मंदाकिनी तट पर दीपदान किया। इसके पहले भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवनदास महाराज ने डीएम को भगवान कामदनाथ की प्रतिमा देकर स्वागत किया।


धर्मनगरी चित्रकूट में श्रद्धालुओं की भीड़ इस कदर रही कि यूपी-एमपी बार्डर पर जाम लगा रहा। करीब एक किमी तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया। सुबह से ही धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी थी। श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी स्नान के बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने हनुमान धारा, गुप्त गोदावरी, सती अनुसूया आश्रम, स्फिटिक शिला आदि धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया।


श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते यूपी-एमपी बार्डर पर निर्मोही अखाड़ा से पुरानी लंका व सतना मार्ग में जानकीकुंड तक जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतार लगने से आवागमन करना मुश्किल हो गया। यूपी पुलिस के जवान जाम खुलवाने में जुटे रहे। जबकि एमपी पुलिस नदारद रही। शाम को दीपदान के लिए यूपी क्षेत्र में नगर पालिका परिषद की ओर से व्यवस्थाएं की गई थी।

जबकि एमपी क्षेत्र में नगर परिषद चित्रकूट एवं श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास मप्र संस्कृति विभाग के साथ ही जिला प्रशासन सतना ने मंदाकिनी के अलग-अलग घाटों पर इंतजाम किया था। शाम सात बजे यूपी के रामघाट, एमपी के राघव प्रयाग घाट, भरतघाट, आरोग्यधाम, स्फिटिक शिला के पास दीपदान किया गया।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!