Chitrakoot News: ओमप्रकाश राजभर बोले- 'भागीदारी पार्टी सुभासपा मिलकर बुन्देलखण्ड में सपा का करेंगे सफाया'

Chitrakoot News: भागीदारी महारैली को बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि "भागीदारी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर इस बार बुंदेलखंड से समाजवादी पार्टी का पूर्णतया सफाया कर दिया जाएगा।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 17 Jan 2025 9:37 PM IST (Updated on: 17 Jan 2025 10:22 PM IST)
Omprakash Rajbhar says Bhagidari Party will clean up Bundelkhand together
X

ओमप्रकाश राजभर बोले- 'भागीदारी पार्टी सुभासपा मिलकर बुन्देलखण्ड में सपा का करेंगे सफाया'- (Photo- Social Media)

Chitrakoot News: चित्रकूट के मऊ मानिकपुर विधानसभा में डॉ भीमराव अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हनुवा (कबरा) में भागीदारी पार्टी के नेतृत्व में, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति की अध्यक्षता में वंचित, शोषित, भागीदारी महारैली को बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि "भागीदारी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर इस बार बुंदेलखंड से समाजवादी पार्टी का पूर्णतया सफाया कर दिया जाएगा। क्योंकि अखिलेश यादव अति पिछड़े समाज के नेताओं और उनकी पार्टियों को आज तक समुचित भागीदारी देने का कार्य नहीं करते हैं।"

राजभर ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने भागीदारी पार्टी की वोट तो लेने का कार्य किया किंतु भागीदारी पार्टी को एक भी सीट देने का कार्य नहीं किया इनको पढ़ने में प्रेमचंद प्रजापति की थोड़ी भूल हो गई, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि "जिस बेटे को मैंने मुख्यमंत्री बनाया जब वह बेटा हमारा और अपने चाचा का नहीं हुआ तो वह अति पिछड़े, अति दलित समाज का कैसे हो सकता है।


विधानसभा चुनाव 2027 में भागीदारी पार्टी लेगी बदला

भागीदारी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं ने 403 विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी को वोट डलवाने का कार्य किया किंतु अखिलेश यादव ने एक भी सीट भागीदारी पार्टी को नहीं दिया जिसका बदला आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भागीदारी पार्टी लेने का कार्य करेगी।

भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि "भागीदारी पार्टी वंचित, शोषित उपेक्षित, जातियों की राजनीतिक भागीदारी की लड़ाई लड़ रही है। भागीदारी पार्टी का मकसद है कि विकास की मुख्य धारा के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति को जब तक पीछे से उठाकर आगे नहीं बैठा दिया जाएगा तब तक भागीदारी पार्टी चैन से नहीं बैठेगी।"

आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भागीदारी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर बुन्देलखण्ड में किसी का खाता नहीं खुलने दिया जाएगा क्योंकि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से ऐसी कोई विधानसभा सीट नहीं है जहां पर प्रजापति समाज की वोट निर्णायक न हो किंतु इस समाज की राजनीतिक भागीदारी शून्य के बराबर है।

बुंदेलखंड में प्रजापति समाज की अकेले 22% वोट बैंक है सभी पार्टियों इस समाज की वोट लेकर अपनी सरकार बनाने का काम किए हैं किंतु अब ऐसा नहीं होगा अब यह समाज अपनी पार्टी भागीदारी पार्टी का डंडा झंडा लेकर निकल पड़ा है। यह मिशन अब तब तक नहीं रुकेगा जब तक सत्ता पर चढ़ाई नहीं हो जाएगी।

आगामी 2026 क्षेत्र पंचायत चुनाव में भागीदारी पार्टी बड़े पैमाने पर चुनाव लड़ने जा रही है। श्री प्रजापति ने कहा कि आगामी चुनाव में भागीदारी पार्टी उन तमाम उपेक्षित जातियों को टिकट देने का कार्य करेगी जो आजादी के 76 वर्ष बाद भी राजनीतिक रूप से पिछड़े हुए हैं जिनकी राजनीति में कोई भागीदारी नहीं है। ऐसे लोगों को चुनाव लड़ाकर सदन में भेजने का कार्य किया जाएगा। अभी तक जितनी भी पार्टियां आई और गई केवल प्रजापति समाज का वोट लेकर इस समाज को गुमराह करने का कार्य किया किंतु अब ऐसा नहीं होगा।


पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डॉ महेश चंद्रा प्रजापति ने कहा कि आगामी क्षेत्र पंचायत चुनाव में भागीदारी पार्टी 1000 प्रधान,बीडीसी और लगभग 200 जिला पंचायत बनाने जा रही है और किसी पार्टी में दम नहीं है जो इस विजन को रोक सके। उत्पीड़न पर श्री प्रजापति ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तरीके से प्रजापति समाज की निरंतर हत्याएं हो रही हैं उस पर श्री योगी आदित्यनाथ जी को कठोर कदम उठाने की जरूरत है एक ऐसा कानून बनाया जाए यदि कोई अपराधी हत्या और बलात्कार करता है तो दोषी सिद्ध होने पर उसे फांसी की सजा दी जानी चाहिए और ऐसे अपराधों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में इनका मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द फैसला दिया जाना चाहिए। जिससे अपेक्षित जातियों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

मानिकपुर विधानसभा में 48000 वोट प्रजापति समाज की है किंतु इस समाज की वोट सभी पार्टियों बारी-बारी लेती चली जा रही हैं किंतु अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि भागीदारी पार्टी अन्याय और शोषण के विरुद्ध जंग छेड़ दिया है।

इस महारैली में मुख्य रूप से भागीदारी पार्टी के बुंदेलखंड प्रदेश अध्यक्ष अच्छे लाल प्रजापति, जिला अध्यक्ष शंकर मणि वर्मा (भागीदारी आंदोलन मंच )जिलाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति, जिला संगठन मंत्री जानकी प्रजापति,के पी प्रजापति, कोषाध्यक्ष बी एल राजू प्रजापति, फाल्गो प्रसाद प्रजापति,धर्मपाल प्रजापति, पुष्पेंद्र प्रजापति, सुनील प्रजापति,राजकुमार, संजय प्रजापति, बालकृष्ण, आनंद, भैरो प्रसाद प्रजापति, लवलेश, सहित हजारों कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।


अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा

चित्रकूट। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष सुनील शुक्ला के नेतृत्व में पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को देते हुए कहा कि "प्रधानों का मानदेय बढ़ाया जाए, साथी पंचायत के बजट से क्षेत्र जिला पंचायत को जोधन आमंत्रित किया जा रहा है उसे बंद किया जाए और ग्राम पंचायत का पूरा धन ग्राम पंचायत को दिया जाए प्रत्येक ग्राम पंचायत में आबादी के अनुसार बारात घर का अलग से बजट दिया जाए।

ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि को राजस्व विभाग तत्काल खाली करा कर पंचायत विभाग को सोप जिस पर पंचायती राज मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि "प्रधानों की समस्या प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित की जाए शासन स्तर पर निष्ठारत होने वाली समस्याओं को कैबिनेट में रखा जाएगा और मंजूरी दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।" इस मौके पर कवि ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु कांत पांडे मऊ ब्लाक अध्यक्ष प्रभात पांडे जिला मीडिया प्रभारी विपिन मिश्रा शंकर सिंह प्रमोद जायसवाल विनय चंदन सिंह सुग्रीव सिंह विद्यासागर यादव लव कुश यादव रेखा वटी शुक्ला अभिलाष पटेल आदि प्रधान मौजूद रहे।"

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!