Chitrakoot News: खनन के दौरान पत्थर खदान धंसी, तीन मजदूर दबकर घायल, कई पोकलैंड मशीनें व ट्रक मलबे में दबे

Chitrakoot News: चित्रकूट में एक बार फिर से पत्थर खदान धंसकने से बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि इस हादसे में तीन मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रुप से घायल हुए है।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 24 April 2025 10:05 AM IST
Chitrakoot News
X

 खनन के दौरान पत्थर खदान धंसी, तीन मजदूर दबकर घायल (Photo: Social Media)

Chitrakoot News: चित्रकूट में एक बार फिर से पत्थर खदान धंसकने से बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि इस हादसे में तीन मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रुप से घायल हुए है। तीनों मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद तीनों को इलाज के लिए सतना ले जाया गया है।

कैसे हुआ हादसा

भरतकूप थाना क्षेत्र के गोंडा पहाड़ में पत्थर खदान धंसकने की घटना बुधवार की देर रात करीब 11 बजे हुई। यहां पर महेश प्रसाद जायसवाल की पत्थर खदान संचालित है। जिसमें देर रात खनन किया जा रहा था। बताते हैं कि खदान में ब्लास्टिंग भी की गई। इसके बाद करीब डेढ़ सौ फीट ऊंचाई से खदान धंसक गई। पूरा मलबा नीचे की ओर गिरा। बेंच आदि न बनी होने से काम कर रहे 40 वर्षीय साढू व उसका भाई 35 वर्षीय छोटू निवासी करारी मजरा गोंडा के अलावा पोकलैंड चालक 40 वर्षीय सुदामा यादव मलबे में दब गए। मलबे में दो-तीन पोकलैंड व दो ट्रक भी दब गए। हादसे के बाद इलाके में हडकंप मच गया।

खनिज अधिकारी खदान पहुंचे

सूचना पाकर आनन-फानन पहुंचे प्रभारी निरीक्षक भरतकूप मनोज कुमार ने पुलिस टीम के साथ रेस्क्यू चलाया। दूसरी पोकलैंड मशीनें मंगवाकर मलबे को हटवाकर मजदूरों को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने तीनों को प्रयागराज रेफर कर दिया। लेकिन तीनों को सतना अस्पताल ले जाया गया है। मजदूरों को सुरक्षित निकालने के बाद मलबे में दबी पोकलैंड व ट्रकों को निकालने का काम किया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह भी खदान पहुंचे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story