TRENDING TAGS :
CM अखिलेश ने कहा- देश की आधी आबादी को अनदेखा नहीं कर सकते
लखनऊ: सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं का बहुत सम्मान करती है। हमारे देश में महिलाओं को देवी का सम्मानित दर्जा दिया गया है, जिस पर हमें दृढ़ता से अमल करना चाहिए। महिलाएं हमारे देश की आबादी का आधा हिस्सा हैं, ऐसे में उनकी अनदेखी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि जिस देश की महिलाएं पिछड़ जाती हैं, वह आगे नहीं बढ़ पाती।
प्रतिभा और लगन से महिलाओं ने शानदार उपलब्धियां हासिल की
-सीएम अखिलेश लखनऊ में होटल ताज विवान्ता में आयोजित एचटी वूमन अवार्ड-2016 कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
-उन्होंने कहा कि अपनी प्रतिभा और लगन से महिलाओं ने शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं।
-इस अवसर पर उन्होंने मशहूर कालबेलिया डांसर गुलाबो सपेरा को 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।
-इस कार्यक्रम को कन्या भ्रूण हत्या पर केंद्रित करने के लिए समूह की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है।
कन्या भ्रूण हत्या की निंदा
-सीएम ने कन्या भ्रूण हत्या की निंदा करते हुए कहा कि राज्य सरकार इससे सख्ती से निपटेगी
-इस संबंध में मौजूद नियम-कानूनों का कठोरता से अनुपालन सुनिश्चित कराएगी।
सड़कों के किनारे महिलाओं के लिए वाशरुम का अभाव
-कार्यक्रम के दौरान आयोजित इंटरेक्टिव सेशन में एक महिला प्रतिभागी ने लखनऊ में सड़कों के किनारे महिलाओं के लिए वाशरूम के अभाव के प्रति सीएम अखिलेश का ध्यान आकर्षित किया।
-सीएम ने आश्वासन दिया कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!