बजट के बजाय UP CM को पसंद आया इंडियन कल्चर का मजाक उड़ाता गाना

Admin
Published on: 29 Feb 2016 9:27 PM IST
बजट के बजाय UP CM को पसंद आया इंडियन कल्चर का मजाक उड़ाता गाना
X

लखनऊ: आम बजट पर सीएम अखिलेश की प्रतिक्रिया विवादों में है। उन्होंने बजट को पुराना गाना बताया और कहा कि वे कोल्डप्ले का हाइमन फॉर द वीकेंड सुनना पसंद करेंगे। अब सीएम के इस ट्वीट से नया विवाद खड़ा हो गया है।

सीएम अखिलेश शायद यह ट्वीट करते समय भूल गए कि यह वही गाना है, जिसके वीडियो को लेकर काफी विवाद उठ चुका है। कोल्डप्ले के इस गाने में भारतीय संस्कृति को भौंडे तरीके से दिखाने का आरोप है। इस गाने के वीडियो में बियोंसे ने परंपरागत भारतीय पहनावे को भौंडे तरीके से अर्धनग्न अवस्था में दिखाया है। दुनिया भर के भारतियों ने सोशल मीडिया पर कोल्ड प्ले और बियोंसे की जमकर आलोचना की थी।

सीएम का ट्वीट सीएम का ट्वीट

क्या है विवाद

-इस वीडियो को पश्चिमी मीडिया ने उपनिवेशवाद का परिचायक बताया है।

-कल्चरल थेओरिस्ट स्टुअर्ट हाल ने इस वीडियो के बारे में लिखा है, भारतीय अध्यात्म और गरीबी को कई बार वेस्टर्न मीडिया ने अपने फायदे के लिए गलत तरीके से दिखाया है। उनका यह प्रयास उपनिवेशवाद को बढ़ावा देने वाला है।

-ब्रिटेन के एक अखबार ने लिखा है कि इस वीडियो ने लोगों को धार्मिक चोले में दिखाया गया है साथ ही कई अंगों वाले भगवान का स्वरुप दिखाया गया है। वह भी उस देश के बारे ऐसा चित्रण किया गया है जो इस समय इस समय हिंदू राष्ट्रवाद के आंतरिक संघर्ष के दौर से गुजर रहा है।

-यही नहीं इस गाने के अंत में एक बार फिर बियोंसे काफी भौंडे तरीके से ड्रेस में नजर आती हैं और स्क्रीन पर मारिया माता लिखा हुआ नजर आता है। इस पूरे वीडियो को मुंबई में फिल्माया गया है, जिसमें बियोंसे अपने हाथों में मेहंदी रचाए और पारंपरिक परिधान और जेवर पहने दिखाई दे रही हैं।

बीजेपी ने कहा नहीं मिलेगा मतिभ्रम का फायदा

बीजेपी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने सीएम के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'वे गरीब जनता के लिए आए बजट को देखकर एक बार फिर मतिभ्रम की स्थिति में हैं। सीएम अखिलेश को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए, उन्हें हरबार मतिभ्रम का फायदा नहीं मिलने वाला।'

भारतीय संस्कृति को दिखाने की कोशिश की है कोल्डप्ले

-कोल्डप्ले पर अपने वीडियो में एशियाई संस्कृति का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगता रहा है।

-वीडियो में बेयोंस को एक ग्लैमरस बॉलीवुड दिवा के रूप में दर्शाया गया है।

-कोल्डप्ले कोल्डप्ले एक अल्टरनेटिव ब्रिटिश रॉक बैंड जिसे सिंगर क्रिस मार्टिन और गिटारवादक जॉनी बकलैंड द्वारा 1996 में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लंदन में बनाया गया था।

इस बैंड के मेंबर्स हैं

-गाए बेर्रीमैन- बास, असिस्टेंट वोकल सिंगर , हारमोनिका, सारंगी, अकॉस्टिक गिटार (1996 से)

-जॉनी बकलैंड- लीड गिटार, असिस्टेंट वोकल सिंगर, बीट इंस्ट्रूमेंट (1996 से)

-विल चैंपियन- ड्रम, सहायक कंठ संगीत, रिदम गिटार, पियानो (1996 से)

-क्रिस मार्टिन - मुख्य गायक, पियानो, रिदम गिटार, कीबोर्ड (1996 से)

Admin

Admin

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!