TRENDING TAGS :
स्विट्जरलैंड के राजदूत से मिले CM योगी, बोले- UP में निवेश की असीमित संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने स्विट्जरलैंड को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां निवेश की असीमित संभावनाएं मौजूद हैं। राज्य सरकार द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न सेक्टोरल पॉलिसियां निर्धारित की गई हैं।
लखनऊ: प्रदेश में दो अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे स्थापित किए जा रहे हैं। पूर्वांचल क्षेत्र स्थित कुशीनगर में एक अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा तथा दूसरा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा-नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट एनसीआर के जेवर में बनाया जा रहा है। इस हवाई अड्डे के विकासकर्ता के रूप में ‘ज्यूरिख एयरपोर्ट इण्टरनेशनल एजी’ को चयनित किया गया है। प्रदेश सरकार इस परियोजना के निर्माण के लिए पूरा सहयोग प्रदान कर रही है।
स्विट्जरलैंड के राजदूत से भेंट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज यहां उनके सरकारी आवास पर भारत में स्विट्जरलैंड के राजदूत डॉ रैल्फ हेकनर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर स्विट्जरलैंड और भारत, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मध्य सम्बन्धों को और प्रगाढ़ करने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया। स्विट्जरलैण्ड के राजदूत ने उत्कृष्ट कोविड प्रबन्धन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य में निवेश अनुकूल माहौल सृजित हुआ है।
ये भी पढ़ें: 22 फरवरी को बजट पेश करेगी योगी सरकार, 18 फरवरी से शुरू होगा सत्र
उन्होंने नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट के विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। स्विट्जरलैण्ड के राजदूत ने भारत द्वारा अन्य देशों को कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित सम्पूर्ण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। प्रदेश में आए स्विट्जरलैण्ड के नागरिक यहां के आतिथ्य सत्कार से काफी प्रभावित हुए हैं। इसलिए बड़ी संख्या में स्विस नागरिक पर्यटक के रूप में उत्तर प्रदेश का भ्रमण करना चाहते हैं।
यूपी में निवेश की असीमित संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने स्विट्जरलैंड को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां निवेश की असीमित संभावनाएं मौजूद हैं। राज्य सरकार द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न सेक्टोरल पॉलिसियां निर्धारित की गई हैं। प्रदेश में विदेशों से निवेश को आकर्षित करने के लिए सकारात्मक माहौल स्थापित किया गया है। ‘ईज़ ऑफ डुइंग बिजनेस’ रैंकिंग में उत्तर प्रदेश का पूरे देश में द्वितीय स्थान है।
ये भी पढ़ें: झांसी में बोले आशुतोष टंडन, पेयजल समस्या से निपटना हमारी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं। राज्य में वाराणसी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज आदि तीर्थ स्थल हैं। ईको-टूरिज्म की दृष्टि से अनेक रमणीक स्थल, समृद्ध ऐतिहासिक विरासत तथा विविधतापूर्ण संस्कृति पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। प्रयागराज कुम्भ-2019 के सफल आयोजन की देश-विदेश में सराहना की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पूरे देश ने एकजुट होकर कोविड-19 का सफलतापूर्वक सामना किया। कोरोना कालखण्ड में आत्मनिर्भर भारत पैकेज के माध्यम से उद्योग जगत को राहत प्रदान की गई।
श्रीधर अग्निहोत्री
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!