गोरखपुर: अचानक रैन बसेरे का निरीक्षण करने पहुंचे CM योगी, जाना लोगों का हाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर पहुंचे। अधिकारियों के साथ बैठकों के बाद मुख्यमंत्री अचानक रैन बसेरा के निरीक्षण को निकल पड़े। देर रात मुख्यमंत्री ने रेलवे स्टेशन स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया।

Monika
Published on: 20 Dec 2020 10:52 PM IST
गोरखपुर: अचानक रैन बसेरे का निरीक्षण करने पहुंचे CM योगी, जाना लोगों का हाल
X

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर पहुंचे। अधिकारियों के साथ बैठकों के बाद मुख्यमंत्री अचानक रैन बसेरा के निरीक्षण को निकल पड़े। देर रात मुख्यमंत्री ने रेलवे स्टेशन स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया। वहां ठहरे लोगों ने सुविधाओं की जानकारी ली। ठहरे लोगों का दर्द जाना और पूछा बिस्तर और अन्य सुविधाएं मिलीं या नहीं।

रैन बसेरा के निरीक्षण की घोषणा

मुख्यमंत्री के रैन बसेरा के निरीक्षण की घोषणा के बाद अधिकारियों की गाड़ियां रेलवे स्टेशन की तरफ दौड़ने लगीं। देखते ही देखते नगर निगम के अधिकारी रैन बसेरा पहुंच गए। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले वहां व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया। मुख्यमंत्री रात करीब 9 बजे रैन बसेरा पहुंचे तो सभी 10 बेड भरे हुए थे। वहां परीक्षा देने आए छात्र और मरीज ठहरे हुए थे। कुशीनगर से इलाज कराने आए गए व्यक्ति से मुख्यमंत्री ने हालचाल पूछा। उसने बताया कि आंख दिखाने आए थे।जिला अस्पताल में दिखाया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

ये भी पढ़ें…काशी से ‘मिशन पंचायत’ चुनाव की शुरुआत करेंगे CM योगी, करेंगे अहम बैठक

नि:शुल्क ऑपरेशन

मुख्यमंत्री ने सलाह दी कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दिखाएं। वहां नि:शुल्क ऑपरेशन भी हो जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थनगर में ठहरे व्यक्ति से भी संवाद किया। मुख्यमंत्री ने संचालकों से पूछा कि अधिक लोग आ जाएं तो क्या व्यवस्था है। संचालकों द्वारा बताया कि ऊपरी मंजिल पर महिलाओं की व्यवस्था है। रैन बसेरा में अतिरिक्त बिस्तर की भी व्यवस्था भी है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि खुले में कोई सोता हुआ नहीं मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

ये भी पढ़ें…राजधानी में ताबड़तोड़ फायरिंग, व्यापार मंडल के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

अधिक लोगों को मिले कंबल

अधिकारी रात्रि भ्रमण पर निकलें और जरूरतमंदों को रैन बसेरा में पहुंचाएं। अधिक से अधिक लोगों को कंबल दें। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरा में टॉयलेट को साफ सुथरा रखने और नहाने के लिए गीजर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। हालांकि लोगों ने इस निरीक्षण पर सवाल भी उठाए। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री हमेशा रेलवे स्टेशन और कचहरी बस स्टेशन का ही निरीक्षण करते हैं। जहां व्यवस्था चाक चौबंद होती है। उन्हें शहर के अन्य रैन बसेरों का दौरा करना चाहिए। जहां खटमल के चलते लोग बिस्तर के बजाए फर्श पर लेटने को तरजीह देते हैं।

पूर्णिमा श्रीवास्तव

ये भी पढ़ें…गोरखपुर: CM योगी ने खिचड़ी मेले और महोत्सव की तैयारियों को परखा, दिए ये निर्देश

Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!