TRENDING TAGS :
गोमती सफाई अभियान : दल बल के साथ सफ़ाई अभियान की शुरुआत करेंगे CM
लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ गोमती सफाई अभियान शुरू करने जा रहे हैं। रविवार की सुबह 8 बजे गोमती नदी के घाटों से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। जिला और पुलिस प्रशासन ने सीएम के गोमती सफाई अभियान के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था और नदी सफाई को लेकर कमर कसने का दावा किया है। सीएम के साथ कई कैबिनेट मंत्री भी इस अभियान में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें .....लोक भारती का एक ही संकल्प, 2020 तक गोमती मइया हो ‘सुजला-सजला’
नदियों की सफाई को सरकार पर उठती उँगलियों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ गोमती नदी सफ़ाई अभियान शुरू करने जा रहे हैं। सीएम के गोमती नदी सफ़ाई के कार्यक्रम के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने घाटों के आसपास युद्ध स्तर पर सफ़ाई अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस और जिला प्रशासन के अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी घाटों पर भारी पुलिस बल लगाने का फैसला लिया है। सीएम ट्रांसगोमती इलाक़े में स्थित झूले लाल घाट पर अपने मंत्रियों के साथ सफाई अभियान की शुरुवात करेंगे। इस के बाद सीएम शहीद स्मारक और कुड़िया घाट भी जा सकते हैं। अभियान के मद्देनज़र जल पुलिस और पीएसी के जवानो को भी लगाया गया है।
यह भी पढ़ें .....PHOTOS: ‘नमामि गंगे’ पर खर्च हो रहे करोड़ों रुपए, नाले घोंट रहे गोमती मैया का गला
सीएम के गोमती नदी सफाई अभियान के मद्देनज़र सिंचाई विभाग के अफसरों ने जिला प्रशासन के साथ बैठक कर जल कुम्भी हटाने और साफ़ सफाई के मद्देनज़र आम जनता का भी सहयोग लेने का फैसला लिया है। इसी के मद्देनज़र जान जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


