TRENDING TAGS :
UP Politics: योगी सरकार 2.0 के पहले साल पर क्या बोले वित्तमंत्री सुरेश खन्ना?
UP News: प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। आज राजधानी लखनऊ में कलेक्टर अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर और भाजपा विधायक नीरज बोरा ने प्रेस वार्ता की।
CM Yogi Govt 2.0: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा हो गया है। इस अवसर प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। आज राजधानी लखनऊ में कलेक्टर अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर और भाजपा विधायक नीरज बोरा ने प्रेस वार्ता की। इससे पहले सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य कैबिनेट मंत्री ने प्रेस वार्ता की। सीएम ने पत्रकारों के समक्ष अपने कार्यकाल की रिपोर्ट पेश की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'बीते छह वर्षों में उत्तर प्रदेश ने देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं।'
प्रदेश के हर जनपद के युवाओं की मिली नौकरी – सीएम योगी
प्रेस वार्ता के समय '6 साल यूपी खुशहाल' नाम से पुस्तिका का विमोचन किया गया। इससमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने छह साल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया है। उन्होनें कहा कि पिछले छह वर्षों में उत्तर प्रदेश में जो बदलाव हुआ है, वह एक नए यूपी की गाथा को सबके सामने रखता है। बीते छह वर्ष यूपी के लिए काफी अहम रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, 'असीम संभावनाओं वाले प्रदेश के रूप में उत्तर प्रदेश की पहचान हो, इसके लिए प्रदेश में 10 क्षेत्रों की पहचान की गई है। उस पर हमारी पूरी टीम ने एक योजन के तहत कार्य किया है।' रोजगार के मुद्दे पर मुख्य विपक्षी पार्टी सपा राज्य सरकार को घेरती आई है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा करते हुए कहा, 'आज उत्तर प्रदेश का कोई जिला ऐसा नहीं होगा जहां के युवाओं को सरकारी नौकरी (गवर्नमेंट जॉब) न मिली हो। महिला स्वयं सेवी समूह' एक नए मॉडल के रूप में आज यूपी में कार्य कर रही है।
महिलाओं को लेकर गिनाए काम
सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, 'पहले उत्तर प्रदेश के बारे में कहा जाता था कि यहां विकास नहीं हो सकता, विकास की कोई सोच नहीं है। आज उत्तर प्रदेश, पीएम नरेंद्र मोदी जी की सभी फ्लैगशिप स्कीम में देश में नंबर एक की दौड़ में है। इस दौरान उन्होनें महिलाओं और दिव्यांगों के लिए किए गए कार्य का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'आज 1 करोड़ से अधिक वृद्ध महिलाओं, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को 12 हजार रुपये सालाना पेंशन दी जा रही है। प्रदेश में आज 14 लाख से अधिक बेटियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना लाभ ले रही हैं। साथ ही,उनके विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पहले से ही जारी है.'
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


