TRENDING TAGS :
Women's Day 2021: CM योगी ने 11 महिलाओं को किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि केन्द्र व राज्य सरकार नारी की गरिमा, सम्मान व सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि केन्द्र व राज्य सरकार नारी की गरिमा, सम्मान व सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। नारी की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए सरकार, समाज व परिवार को सम्मिलित रूप से सक्रिय और सचेत प्रयास करना होगा।
ये भी पढ़ें: औरैया: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से अभद्रता करना पड़ा भारी, तीन साल की हुई जेल
इन महिलओं को ‘मिशन शक्ति पुरस्कार’ से किया गया सम्मानित
मुख्यमंत्री आज यहां इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘मिशन शक्ति’ के अन्तर्गत विभिन्न परियोजनाओं के शुभारम्भ एवं अलग-अलग क्षेत्रों की अग्रणी महिलाओं के संवाद कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 11 महिलाओं- रंजना द्विवेदी, सीता कुंवर, स्नेहा त्यागी, कुसुम, मानमती, सुनीता, आरती, प्रियंका राय, रेनू यादव, सोनी तथा संतोष कुमारी को ‘मिशन शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के सूचना विभाग द्वारा निर्मित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गयी। फिल्म के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम के दौरान उच्चतम न्यायालय की न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) ज्ञान सुधा मिश्रा द्वारा 18 पुलिस परिक्षेत्रीय कार्यालयों में महिला साइबर क्राइम सेल तथा 18 परिक्षेत्र के जनपदों में थाने के समकक्ष एक-एक महिला पुलिस चौकी-परामर्श केन्द्र का लोकार्पण तथा इण्डियन बैंक की सीईओ एवं प्रबन्ध निदेशक सुश्री पद्मजा चुन्दुरु द्वारा ‘सेफ सिटी परियोजना’ के अन्तर्गत लखनऊ सिटी में स्थापित 45 पिंक बूथ, 18 पिंक शौचालय तथा 660 स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण एवं नवीन आशा ज्योति केन्द्र भवन का शिलान्यास किया गया।
ये भी पढ़ें: CM त्रिवेंद्र सिंह रावत की विदाई तय? जानिए कौन होगा उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 4 महिलाओं- रवि रंजना पाल अध्यक्ष जय रतनगढ़ वाली महिला स्वयं सहायता समूह, रसोई, झांसी, रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित, थारू परम्पराओं से सम्बन्धित हस्तशिल्प कला उद्योग के प्रति जनजाति महिलाओं को प्रेरित करने में विशिष्ट योगदान करने वाली जनपद लखीमपुर खीरी की आरती राणा, 20 किमी की वॉक में राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित करने तथा टोकियो ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई करने वाली जनपद मेरठ की एथलीट प्रियंका गोस्वामी तथा जनपद गोरखपुर की होजरी गारमेन्ट्स की उत्पादक एवं व्यवसायी वर्षा श्रीवास्तव ने अपने अनुभव साझा किये।
श्रीधर अग्निहोत्री
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!