माया से योगी ने की बातः पिता के निधन पर जताया शोक, अखिलेश-प्रियंका भी दुखी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के पिता प्रभु दयाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मायावती से फोन पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी।

Newstrack
Published on: 19 Nov 2020 11:18 PM IST
माया से योगी ने की बातः पिता के निधन पर जताया शोक, अखिलेश-प्रियंका भी दुखी
X
CM Yogi mourns the death of Mayawati's father, Akhilesh-Priyanka also sad

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती के पिता के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी शोक जाहिर किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के पिता प्रभु दयाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मायावती से फोन पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मायावती तथा उनके शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

ये सोशल मीडिया पर हुए दुखी

दूसरी ओर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी कर अपनी संवेदना जताई है। मायावती के पिता के निधन सूचना सार्वजनिक होने के बाद शोक संवेदना जताने वाली वह सबसे पहली नेता है।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि सुश्री @Mayawati के पिता के निधन का दुखद समाचार मिला।ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।

ये भी देखें: भारत की भयानक स्ट्राइक: आतंकियों की कांप उठी रूह, तबाह हुए कई सारे ठिकाने

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने लिखा है कि मायावती के पिता के निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर शोक संवेदना व्यक्त की है।

अखिलेश तिवारी की रिपोर्ट

Newstrack

Newstrack

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!