मुख्यमंत्री योगी ने दी 261 लोगों को 3 करोड़ 63 लाख की आर्थिक सहायता,जानिए क्यों?

उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 261 व्यक्तियों को 03 करोड़ 63 लाख 16 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।

suman
Published on: 6 Dec 2019 11:15 PM IST
मुख्यमंत्री योगी ने दी 261 लोगों को 3 करोड़ 63 लाख की आर्थिक सहायता,जानिए क्यों?
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 261 व्यक्तियों को 03 करोड़ 63 लाख 16 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।

यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 29 नवम्बर से 05 दिसम्बर, 2019 के बीच क कुल 03 करोड़ 63 लाख 16 हजार रुपए की आर्थिक सहायता 261 लाभार्थियों को प्रदान की गई।

यह पढ़ें....सपा महिला सभा ने दिया गांधीजी की प्रतिमा पर धरना, राज्यपाल से की ये मांग

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद चन्दौली की श्रीमती कुलवंती देवी, आजमगढ़ के श्री सुभाष, कानपुर नगर की अमारा खान तथा फिरोजाबाद के श्री योगेंद्र कुमार आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित है।

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!