TRENDING TAGS :
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने किया संगठन का विस्तार, देखें लिस्ट
जानकारी के मुताबिक, गयादीन अनुरागी, विश्व विजय सिंह और दीपक कुमार नए उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पैर जमाने के लिए कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस ने अपने संगठन का विस्तार किया है। खबर है कि पार्टी ने तीन नए उपाध्यक्ष, 13 महासचिव व 53 सचिव नियुक्त किए है।
संगठन का विस्तार
बता दें कि आज यानी मंगलवार को कांग्रेस ने अपने संगठन का विस्तार किया है। कांग्रेस ने सभी जाति और धर्मों को ध्यान में रखते हुए लिस्ट जारी किया है, जिसमें तीन नए उपाध्यक्ष बनाए गए है, वहीं 13 महासचिव व 53 सचिव को भी नियुक्त किए गए है। जानकारी के मुताबिक, गयादीन अनुरागी, विश्व विजय सिंह और दीपक कुमार नए उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए है।
महासचिवों के नाम
संजीव शर्मा
पुष्पेंद्र सिंह
राहुल रिछारिया
अंशु तिवारी
सुशील पासी
फूल कुंवर
श्याम सुंदर उपाध्याय
शिव पांडेय
धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू
देवेंद्र प्रताप सिंह
त्रिभुवन नारायण मिश्र
मनिंद मिश्रा
कुमुद गंगवार
इसके अलावा कांग्रेस ने 53 सचिव की भी नियुक्ति की है।
युवाओं को मिला मौका
बता दें कि कांग्रेस ने अपने संगठन में युवाओं को भी मौका दिया है। जानकारी के मुताबिक, यूपी पीसीसी विस्तार में अंकित धनविक, वसीम अंसारी, अभिषेक पटेल, सदाशिव यादव, राहुल त्रिपाठी जैसे तमाम युवा पीढ़ियों को कांग्रेस ने प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। वही त्रिभुवन नारायण मिश्रा, विश्वविजय सिंह, मनिंदर मिश्रा, फूल कुंवर और संजीव शर्मा जैसे कई नेताओं की जिम्मेदारियां बढ़ाते हुए पीसीसी में जगह दी है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!