झांसी: जेल गए ये कांग्रेस नेता, पूर्व पार्षद के पिता की हत्या का आरोप

एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह यादव ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र के आजादपुरा मोहल्ले में रहने वाले पूर्व पार्षद पुष्पेन्द्र यादव के पिता आजाद सिंह यादव की 19 दिसंबर 2020 को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Newstrack
Published on: 23 Dec 2020 10:54 PM IST
झांसी: जेल गए ये कांग्रेस नेता, पूर्व पार्षद के पिता की हत्या का आरोप
X
झांसी: जेल गए ये कांग्रेस नेता, पूर्व पार्षद के पिता की हत्या का आरोप

झांसी: प्रेमनगर थाने की पुलिस ने पूर्व पार्षद के पिता की हत्या के आरोप में कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के आजादपुरा मोहल्ले में रहने वाले पूर्व पार्षद पुष्पेन्द्र यादव के पिता आजाद सिंह यादव की 19 दिसंबर 2020 को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस मामले में मृतक के पुत्र संजय सिंह यादव की तहरीर पर राजेंद्र सिंह यादव, योगेन्द्र सिंह यादव, पिंटू यादव व अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदम दर्ज कर लिया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। बीती रात टीम को सूचना मिली कि आरोपी राजेन्द्र सिंह यादव डस्टर वाहन में सवार होकर दुर्गापुर गांव से हाइवे की ओर जा रहा है। इस सूचना पर गई टीम ने घेराबंदी कर राजेन्द्र सिंह यादव को पकड़ लिया। थाना लाकर उससे पूछताछ की। एसपी सिटी के मुताबिक डस्टर वाहन क्रमांक (यूपी93एवाई-1968), तीन मोबाइल फोन व 30 हजार कैश बरामद किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से उसको जेल भेजा गया।

ये भी पढ़ें: मेरठ में पहले सरकारी व प्राइवेट स्वास्थ्यकर्मियों को ही दी जाएगी वैक्सीन: पी गुरू प्रसाद

कुंदन ढाबा से पकड़कर लाई थी पुलिस टीम?

सूत्रों का कहना है कि आजाद सिंह की हत्या के आरोपियों की तलाश में टीम लगी हुई थी। राजेन्द्र यादव व अन्य साथी फरार चल रहे थे। बार-बार लुकेशन भी बदल रहे थे। बीती रात सूचना मिली कि राजेंद्र सिंह यादव बबीना के पास स्थित कुंदन ढाबा के पास खड़ा है। वह वहां से भागने की योजना बना रहा है। सूचना परगई टीम ने घेराबंदी कर राजेंद्र को मय गाड़ी समेत प्रेमनगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया था।

इस टीम को मिली सफलता

प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर निगवेन्द्र प्रताप सिंह, निरीक्षक नफीस सिद्दकी, बिजौली चौकी प्रभारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल कृष्णकांत, नरेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र शुक्ला, राहुल दुबे व महिला आरक्षी पिंकी शामिल है।

ये भी पढ़ें: मेरठ में बोले सत्यवीर, कृषक हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं किसान

मुझे फर्जी फंसाया गया: राजेन्द्र यादव

कांग्रेस नेता राजेन्द्र यादव का कहना है कि आजाद सिंह यादव से कई सालों से पुरानी रंजिश चल रही है। इसके पहले भी उसके परिवार व उसे हत्या, जानलेवा हमला के मामले में मुजलिम बनाया था। पुलिस ने जांच की तो दूसरे अभियुक्त प्रकाश में आए थे। राजेन्द्र का कहना है कि 19 दिसंबर को दिन में आजाद सिंह की हत्या की गई है। उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकाली जाए तो सत्यता सामने आएगी। उसे व उसके परिजनों के सदस्यों को हत्या जैसे मामलों में फर्जी फंसाया जा रहा है।

रिपोर्ट: बीके कुशवाहा

Newstrack

Newstrack

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!