TRENDING TAGS :
कांग्रेस के इस विधायक ने किया आचार संहिता का दो बार उल्लंघन, कई धाराओं में केस दर्ज

कानपुर: यूपी विधानसभा चुनाव के चलते सभी जिलों में आचार संहिता लागू है। लेकिन इसके लागू होते ही इसके उल्लंघन के भी कई मामले समाने आए है। इसी से जुडा एक और मामला समाने आया है। जहां किदवई नगर विधानसभा से कांग्रेस विधायक अजय कपूर ने आचार सहिंता का एक बार नहीं बल्कि दो बाद उल्लंघन किया है। जिसमें उन्हें दोषी भी पाया गया है।
क्या है मामला?
अजय कपूर ,उनके भाई विजय, पूर्व पार्षद देवेन्द्र सब्बरवाल व 2 हजार अज्ञात लोगो पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने 123, 126, 188, 171 (H), 171 (F) धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। बिना अनुमति के बीते रविवार की देर शाम एक बारात शाला में मीटिंग चल रही थी। जहां विधायक की तरफ से भाषण चल रहा था। जब इसकी जानकारी पर स्टेटिक टीम को मिली। जहां उन्हें गुमराह किया गया कि पूर्व पार्षद के जन्मदिन का आयोजन चल रहा है। इसके साथ ही पुलिस व उड़नदस्ते की टीम के साथ कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...
पुलिस के पहुंचते ही मची अफरा तफरी
बड़े-बड़े साउंड लगाकर कर विधायक लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस बात की भनक जब स्थानीय पुलिस व स्टेटिक टीम को हुई तो वह मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचते ही मीटिंग में अफरा तफरी का माहोल हो गया। पुलिस ने इसकी विडिओ ग्राफी भी कारवाई, पुलिस को बताया गया की यहां पूर्व पार्षद देवेन्द्र सब्बरवाल के जन्मदिन का प्रोग्राम चल रहा था।
जांच में सच आया सामने
पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच की तो पूर्व पार्षद का जन्मदिन नहीं बल्कि चुनावी सभा थी। इसी कड़ी में पुलिस ने सोमवार को विधायक अजय कपूर, उनके भाई विजय कपूर व पूर्व पार्षद देवेन्द्र सब्बरवाल समेत 2 हजार लोगों पर केस दर्ज किया गया। जिसमे आचार संहिता, बिना अनुमति के मीटिंग करना, भाषण देना, वोटरों को प्रलोभन देना संबन्धित धराएं शामिल है।
गोविन्द नगर सीओ ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक
चुनावी माहौल में बिना अनुमति के सभा चल रही थी। जिसमें बड़े- बड़े साउंड लगाकर सभा को संबोधित करने का मामला संज्ञान में आया है। इसमें विधायक अजय कपूर, विजय कपूर और देबेन्द्र सब्बरवाल समेत 2 हजार अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
6 जनवरी को कारण बताओं नोटिस जारी हुआ था
अजय कपूर ने आचार संहिता लगने के बाद बीते 6 जनवरी को एक सड़क का शिलान्यास किया था। जिसमें जिला प्रशासन की तरफ से उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी हुआ था। इसके बाद भी उनका चुनावी प्रचार थमने का नाम नहीं ले रहा है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!

