TRENDING TAGS :
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी दोहराएगी 1984 का इतिहास: हरप्रकाश अग्निहोत्री
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 1984 के इतिहास को दोहराने की दहलीज पर है। हम पूरे दम ख़म के साथ चुनाव लड़ेंगे। सन 1984 में कांग्रेस ने 408 लोकसभा सीट जीतकर सत्ता पर पहुंची थी।
कानपुर: कांग्रेस पार्टी के तिलक हाल में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान यहां पर लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई गई। 1984 का इतिहास दोहराने का दावा किया गया। साथ आगामी चुनाव के मद्देनजर सप्ताह के अंतराल में वार्ड वार सभी बूथों की समीक्षा व आंकलन कर बेहतर बूथ प्रबंधन पर जोर दिया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 1984 के इतिहास को दोहराने की दहलीज पर है। हम पूरे दम ख़म के साथ चुनाव लड़ेंगे। सन 1984 में कांग्रेस ने 408 लोकसभा सीट जीतकर सत्ता पर पहुंची थी। उस वक्त उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड अलग नहीं हुआ था। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 85 सीटें थी जिसमें से कांग्रेस पार्टी ने अकेले 84 सीटे जीती थी। हम सभी को कुछ ऐसा ही करना है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 3 फरवरी को लखनऊ आ रहे है। लखनऊ में उनकी विशाल रैली है, इस रैली में 10 लाख से अधिक लोगों की संख्या का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को हम सभी कांग्रेसियों को पूरा करना है। कानपुर से हमें लगभग एक लाख लोगों को लेकर लखनऊ जाना है, इसके लिए आज से ही तैयारियों में जुटना है।
हमें ताबड़तोड़ ढंग से हर गली मोहल्ले तक जाना है और राहुल गांधी की रैली के लक्ष्य को हर हालत में पूरा करना है। उन्होंने यह भी बताया कि 26 जनवरी के तत्काल बाद महानगर में एक विशाल बाइक रैली निकाल कर हमें आम जनमानस तक यह संदेश पहुंचाना है कि चैकीदार ही चोर है।
ये भी पढ़ें...दो राज्यों में कांग्रेस को दिए गए समर्थन पर बसपा कर सकती है पुनर्विचार, जानिए क्यों?
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


