TRENDING TAGS :
हिन्दू युवा वाहिनी के नेता को कांग्रेसियों ने जूतों से पीटा, ये है पूरा मामला
अभी संतकबीर नगर का जूता प्रकरण थमा भी नहीं था कि अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिन्दू युवा वाहिनी के नेता को जूतों से पीट दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले हिंन्दू युवा वाहिनी के नेता आशीष पाठक की पिटाई कर दी।
रायबरेली। अभी संतकबीर नगर का जूता प्रकरण थमा भी नहीं था कि अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिन्दू युवा वाहिनी के नेता को जूतों से पीट दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले हिंन्दू युवा वाहिनी के नेता आशीष पाठक की पिटाई कर दी।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ से प्रयागराज जा रही थीं। रायबरेली के सिविल लाइन में कांग्रेसी कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए खड़े थे। तभी पीछे से हिन्दू युवा वाहिनी के नेता आशीष पाठक आ गए। उन्होंने पूछा कि ये भीड़ क्यों है।
यह भी पढ़ें.....PM मोदी ने पर्रिकर के निधन पर जताया शोक, बताया- अद्वितीय नेता
कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारी नेता प्रियंका गांधी आ रही हैं इतने में आशीष पाठक ने प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आशीष पाठक की जूतों से पटाई शुरू कर दी। काफी देर बाद जब पुलिस आई तो मामला शांत हुआ।
यह भी पढ़ें.....हिंदू पक्षकार महंत धर्मदास का बड़ा बयान, रामलला के स्थान पर ही राम मंदिर बनेगा
नेता आशीष पाठक ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला और हिमांशु श्रीवास्तव ने मेरी पिटाई की जबकि मैंने प्रियंका गांधी पर कोई भी अभद्र टिप्पणी नहीं की।
यह भी पढ़ें.....CM मनोहर पर्रिकर के निधन से देश में शोक की लहर, सोमवार को राष्ट्रीय शोक घोषित
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया की अभी तहरीर मिली है। जांच कर जो भी दोषी होगा उसके ऊपर कार्यवाही की जाएगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!