TRENDING TAGS :
पुण्यतिथि पर याद किए गए राजीव गांधी, यूपीसीसी में दी गयी श्रद्धांजलि
लखनऊ: देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 26वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक सर्वधर्म पाठ और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौजूद कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने सूचना क्रान्ति के नायक कहे जाने वाले राजीव गांधी से जुड़ी यादें साझा कीं।
-निर्मल खत्री ने कहा कि आज राहुल गांधी के सामने चुनौतियों का अम्बार है। कांग्रेसियों को उनका डटकर सामना करने की जरूरत है।
-कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।
-इस मौके पर वरिष्ठ नेता सत्यदेव त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष हरीश बाजपेयी, पूर्व सांसद डा संतोष सिंह, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल समेत सैकड़ों लोगों ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी.
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!