TRENDING TAGS :
Newstrack Reality Check: लखनऊ में CM योगी के आदेशों का उल्लंघन, कहीं कोविड हेल्प डेस्क गायब तो कहीं ये हाल
Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली से सटे जिलों व राजधानी लखनऊ में मास्क को अनिवार्य कर दिया है। लेकिन, लोगों के अंदर इसका जरा-सा भी खौफ नहीं है।
कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ा रहे लोग (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)
Lucknow News Today: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी (UP Covid Cases) देखने को मिल रही है। बीते 3 दिनों में 100 से ज्यादा नये संक्रमित मिले। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या भी साढ़े आठ सौ पार हो चुकी है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली से सटे जिलों व राजधानी लखनऊ में मास्क को अनिवार्य कर दिया है। लेकिन, लोगों के अंदर इसका जरा-सा भी खौफ नहीं है। राजधानी वासी बेखौफ होकर सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं।
(फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)
लोग जमकर कर रहे नियमों का उल्लंघन
(फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)
बुधवार को जब 'न्यूज़ट्रैक' की टीम राजधानी में पड़ताल करने निकली, तो देखने को मिला कि बहुतायत संख्या में लोगों ने मास्क नहीं लगा रखा था।
(फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)
तो, चारबाग रेलवे स्टेशन पर कोविड-19 हेल्प डेस्क भी हटा दी गई है।
(फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)
इसके अलावा, महानगर में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में लोगों का जनसैलाब उमड़ा। मगर, यहां पर भी अधिकांश संख्या में लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं दिखा। लोग बेखौफ होकर खरीदारी कर रहे थे।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


