TRENDING TAGS :
Coronavirus in UP: कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, बीते 24 घंटों में मिले 335 केस, नई लहर की बढ़ी संभावना!
UP Covid Cases Today: अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में 335 नये केस मिले हैं।
कोरोना वायरस (फोटो- न्यूजट्रैक)
UP Covid Cases Today: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Covid-19) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रोज़ाना आने वाले केसों में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीते कई दिनों से यह देखा जा रहा है कि प्रतिदिन 200 से अधिक नये संक्रमित राज्य में आ रहे हैं। मग़र, मंगलवार को बीते तीन महीनों में पहली बार ऐसा हुआ है जब 300 से ज़्यादा मरीज़ एक दिन में संक्रमित मिले हों। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक, बीते 24 घण्टों में 335 नये केस मिले।
एक्टिव मामलों की संख्या 1600 पार
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद (Amit Mohan Prasad) ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 92,726 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 335 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,16,04,228 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 265 लोग और अब तक कुल 20,49,944 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1687 एक्टिव मामले है।
31.54 करोड़ से अधिक वैक्सीन लगाई गई
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 02 मई, 2022 को एक दिन में 4,27,738 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,30,00,684 और दूसरी डोज 13,10,00,900 दी गयी।
उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,33,73,079 व दूसरी डोज 94,42,088 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 54,26,522 एवं दूसरी डोज 4,36,773 दी गयी। कल तक 28,12,426 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 31,54,92,472 वैक्सीन की डोज दी गयी है।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!