TRENDING TAGS :
आबकारी कांस्टेबल भर्ती 2016: कोर्ट ने मांगी विजिलेंस रिपोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 405 आबकारी कांस्टेबलों की 2016 की भर्ती की विजिलेंस जांच प्रगति की जानकारी के साथ 6 हफ्ते में जवाबी हलफनामा मांगा है।
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 405 आबकारी कांस्टेबलों की 2016 की भर्ती की विजिलेंस जांच प्रगति की जानकारी के साथ 6 हफ्ते में जवाबी हलफनामा मांगा है।
आयोग के अधिवक्ता के एस कुशवाहा ने कोर्ट को बताया कि भर्ती की विजिलेंस जांच चल रही है। इसलिए याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए 6 हफ्ते का समय दिया है।यह आदेश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने आजमगढ़ के आशुतोष दुबे व् अन्य की याचिका पर दिया है।
याची अधिवक्ता मुजीब अहमद सिद्दीकी का कहना है कि भर्ती परीक्षा 2016 में ही होचुकी है।बिना किसी कारण के प्रक्रिया रोक दी गई है।याचिका में आबकारी कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग की गयी है। याचिका की सुनवाई 6 हफ्ते बाद होगी।
ये भी पढ़ें...कुशीनगर- सहारनपुर में जहरीली शराब हुई मौतों के खिलाफ शराब बंदी संघर्ष समिति ने आबकारी मंत्री का पुतला फूंका
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


