TRENDING TAGS :
5 लाख 84 हजार दीयों से जगमग हुई रामनगरी, अयोध्या में बना नया विश्व कीर्तिमान
भगवान राम की नगरी अयोध्या में दिवाली का जश्न शुरु हो चुका है। इस दिवाली अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। रामजन्मभूमि पर राममंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने के बाद यह पहली दिवाली है।
अयोध्या: भगवान राम की नगरी अयोध्या में दिवाली का जश्न शुरु हो चुका है। इस दिवाली अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। रामजन्मभूमि पर राममंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने के बाद यह पहली दिवाली है। ऐसे में इस बार दीपोत्सव की खास तैयारियां की गईं हैं। आज शाम रामनगरी की रौनक कई गुना ज्यादा बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने खोजा नया ग्रह: यहां चलती हैं ऐसी हवाएं, भांप बन जाते हैं पत्थर
5 लाख 84 हजार दीये जलाकर बनाया विश्व कीर्तिमान
पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। 5 लाख 84 हजार दीये जलाकर विश्व कीर्तिमान बनाया गया है। राम की नगरी में प्रभु राम का गुणगान हो रहा है, पूरी अयोध्या में श्रीराम के जयकारे लगाए जा रहे हैं। जैसा कि आप सब जानते होंगे कि इस आयोजन की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थीं। करीब 10 लाख वालंटियर इसकी तैयारियों में जुटे थे।
इस समय अयोध्या के राम कथा पार्क में रामलीला का मंचन हो रहा है। सीएम योगी और प्रदेश सरकार के कई मंत्री रामलीला का मंचन देख रहे हैं। अयोध्या में इस बार बड़े ही धूमधाम से दिवाली मनाई जा रही है। इस बार की दिवाली खास इसलिए भी है क्योंकि कुछ वक्त पहले ही राम मंदिर की नींव रखी गई थी।
ये भी पढ़ें: दुल्हन सी सजी प्रभु राम की नगरी, CM योगी बोले धन्य हो गया मेरा जीवन
492 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद दीपक जले
492 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद ये अवसर आया है, जब राम जन्मभूमि परिसर में दीप जले। इस खास अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामारी के दौरान भी श्रीराम मंदिर का निर्माण संभव कर दिया है। अयोध्या में राम मंदिर के सपने को पूरा करने के लिए हम उनके आभारी हैं।
ये भी पढ़ें: धनतेरस पर सावधान: ऐसे करें खरीदारी, बर्तन लेने पर बरते सावधानी
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!