TRENDING TAGS :
डिफेंस एक्सपो का आयोजन भव्य एवं आकर्षक होगा: सतीश महाना
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने अगले माह फरवरी में आयोजित डिफेंस एक्सपो के आयोजन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही एक्स्पो के भव्य एवं आकर्षक आयोजन के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने अगले माह फरवरी में आयोजित डिफेंस एक्सपो के आयोजन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही एक्स्पो के भव्य एवं आकर्षक आयोजन के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
महाना ने कहा कि डिफें एक्सपो में उत्कृष्ट श्रेणी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि डिफेंस एक्सपो की भव्यता इस प्रकार होगी, ताकि लोगों के मानस पटल पर यह सदैव स्मरण रहे। उन्होंने एक्सपो के सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 01 फरवरी को पुनः स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा। इससे पूर्व जो भी काम है, उनको पूरा करा लिया जाय।
यह भी पढ़ें…भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव, अब नेपाल ने दिया ये बड़ा बयान
औद्योगिक विकास मंत्री ने आवास विकास, लखनऊ विकास प्राधिकरण, पर्यटन, उर्जा, अग्नि शमन, पर्यावरण, लोक निर्माण, पुलिस, ट्रैफिक, यूपीडा, सूचना, नगर निगम, जिला प्रशासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, प्रोटोकाल, परिवहन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों के निर्देश दिए कि एक्सपो के आयोजन में किसी भी प्रकार की कोताही न होने पाये। जिन अधिकारियों को उनके कार्यों के प्रति जिम्मेदार बनाया गया है, वे अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता से करें।
यह भी पढ़ें…यशवंत सिंहा का BJP पर गंभीर आरोप, अखिलेश के साथ आते ही बदल गये सुर
महाना ने आगंतुकों के लिए बनाये जाने वाली टेंट सिटी के बारे में जानकारी प्राप्त की और स्वंय प्रत्येक जर्मन हैंगर में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि टेंट सिटी में आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं के साथ सुरक्षा तथा अग्नि शमन व्यवस्था का चाक-चैबंद रखा जाय। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जाय।
यह भी पढ़ें…शरजिल के पिता के बारे में जानकर दंग रह जाएंगे आप, मां ने बताई ये चौंकाने वाली बात
अपर मुख्य सचिव गृह, सूचना एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश कुमार अवस्थी ने डिफेंस एक्सपो की तैयारियों के संबंध में आश्वस्त किया कि डिफेंस एक्सपो के आयोजन को यादगार बनाया जायेगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!