TRENDING TAGS :
Deoria News: सुबह-सुबह पुलिस से बदमाशों की हुई मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
Deoria News: इन बदमाशों को निहाल सिंह के हत्या के लिये बतौर शूटर हायर किया गया था। जिसमें फरार अभियुक्त अनुराग गुप्ता और आशीष पांड़े ने इन शूटरों को निहाल सिंह की हत्या करने के लिए हायर किया था।
सुबह-सुबह पुलिस से बदमाशों की हुई मुठभेड़ (फोटो: सोशल मीडिया )
Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद मे सुबह सुबह ही पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हो गयी, दो बदमाशों के पैर मे गोली लगी है। जिनका इलाज देवरिया मेडिकल कालेज मे चल रहा है।
जनपद मे बीते 07 नवंबर को सुरौली थाना क्षेत्र के जदद्दू परसिया गांव के पास दिनदहाड़े युवक निहाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसमें कुछ नामजद और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबीश दे रही थी। 10 दिन पूर्व ही सुरौली पुलिस और SOG टीम ने तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था और तीनों बदमाशों के पैर में भी गोली लगी थी। इस समय सभी जेल में बंद है। पुलिस ने अनुसार बृजेश गोस्वामी,अमन गिरी और आलोक राजभर जो गोरखपुर जिले के रहने वाले है। इन बदमाशों को निहाल सिंह के हत्या के लिये बतौर शूटर हायर किया गया था। जिसमें फरार अभियुक्त अनुराग गुप्ता और आशीष पांड़े ने इन शूटरों को निहाल सिंह की हत्या करने के लिए हायर किया था।वही फरार चल रहे अभियुक्त अनुराग गुप्ता और आशीष पांडे को आज सुरवली,मदनपुर पुलिस और SOG टीम तलाश कर रही थी। मुखबिर की सुचना पर मदनपुर थाना क्षेत्र के मरकटिया गांव के पास दोनों अभियुक्त पुलिस को देख भागने के फ़िराक़ में थे। इनको पकड़ने का प्रयास किया इन दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस के जवाबी फायरिंग में अभियुक्त अनुराग गुप्ता और आशीष पाण्डेय के पैर में गोली लग गई।दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है और घायल बदमाशों को इलाज के लिए महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया मे भर्ती कराया गया है।
2021 में एक युवक की हत्या
पुलिस के अनुसार मृतक निहाल सिंह 2021 में एक युवक की हत्या के मामले में आरोपी था। और जेल भी गया था। और उस मुकदमे में आशीष और दीपक गवाह थे आशीष और दीपक ने गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के रहने वाले दो शूटर बृजेश गोस्वामी और अमन गिरी को को हायर किया था और आलोक राजभर से हथियारों की सप्लाई कराई थी।
इस सम्बन्ध मे अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अभियुक्त शुभम सिंह उर्फ़ निहाल सिंह के हत्या के मामले आरोपी थे। जिनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गयी है। दोनों के पैर मे गोली लगी है। जिनका इलाज चल रहा है। दोनों के बिरुद्ध बिधिक कार्यवाही कि जा रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!