Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
डॉक्टर विवेक हुए सम्मानित, त्वचा रोग की ICU भी होनी चाहिए
लखनऊ के आलमबाग के रहने वाले त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक कुमार को सम्मानित किया गया और इसके लिए उन्हें बधाई दी गई ।विवेक कुमार को 9 दिसम्बर को
डॉक्टर विवेक हुए सम्मानित, त्वचा रोग की ICU भी होनी चाहिए
लखनऊ: राजधानी में आलमबाग के रहने वाले त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक कुमार को सम्मानित किया गया और इसके लिए उन्हें बधाई दी गई। विवेक कुमार को 9 दिसम्बर को ये सम्मान मिला।त्वचा रोग विशेषज्ञों की बैठक बेस अस्पताल में 8 ओर 9 दिसम्बर को हुई थी जिसमें इस रोग से संबंधित बीमारियों पर विचार किया गया। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि त्वचा रोग की आईसीयू भी होनी चाहिए।
अपने बधाई भाषण में बेस अस्पताल के कमांडेट ब्रिगेडियर राजेश वर्मा ने कहा कि विवेक कुमार ने 25 साल तक इस अस्पताल में अपनी सेवा दी। उनके शानदार काम के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। वो अपनी प्राइवेट क्लिनिक चलाने के साथ मुफ्त में भी अपनी सेवा देते हैं। डॉक्टर विवेक के काम की सराहना करते हुए लोगों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!