दिव्यांग युवती से मकान मालिक और जीजा ने नशे में किया रेप, दोनों अरेस्ट

suman
Published on: 2 Aug 2016 6:36 PM IST
दिव्यांग युवती से मकान मालिक और जीजा ने नशे में किया रेप, दोनों अरेस्ट
X

आगरा: यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब आगरा के थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर में एक दिव्यांग युवती से रेप हुआ है। मकान मालिक और जीजा ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

क्या है मामला ?

-दिव्यांग युवती अपने भाई और भाभी के साथ किराए के मकान में रहती है।

-भाई और भाभी अलीगढ़ रिश्तेदारी में गए थे। युवती घर पर अकेली थी।

-इसका फायदा उठाकर मकान मालिक और उसका जीजा नशे में युवती के कमरे पर पहुंच गए।

-दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया और फिर वहां से भाग गए।

-पीड़ित युवती ने परिवार के लोगों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।

-पीड़िता के परिवार ने मकान मालिक और उसकी जीजा के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।

डिप्टी एसपी ने क्या कहा ?

-डिप्टी एसपी बीएस त्यागी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

-पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

-केस दर्ज होते ही आरोपियों की तलाश कर उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है।

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!