UP में डीआरडीए के कर्मचारियों को मिला राज्य कर्मचारी का दर्जा

Newstrack
Published on: 23 Jun 2016 8:07 PM IST
UP में डीआरडीए के कर्मचारियों को मिला राज्य कर्मचारी का दर्जा
X

लखनऊ: प्रदेश के 995 डीआरडीए कर्मचारी अब राज्य कर्मचारी होंगे। प्रदेश मंत्रिमंडल ने आज यह निर्णय लिया कि प्रदेश के डीआरडीए कर्मचारी जिनकी सेवा निवृत्ति आयु पहले ही 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष कर दी गई थी, अब राजकीय कर्मचारी की श्रेणी में आ गए हैं।

उप्र डीआरडीए इम्पाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमोद प्रताप सिंह भदौरिया महामंत्री रविंद्र शुक्ला ने अखिलेस यादव और ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप को इस के लिए धन्यवाद किया है।

उपाध्यक्ष हरि मोहन शर्मा ने कर्मचारियों की इस जीत को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जीत बताई। उन्होंने परिषद के अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी महामंत्री अतुल मिश्रा, चेयर मैन संघर्ष समिति शिवबरन सिंह यादव द्वारा संवर्ग की मांग को अपना भरपूर समर्थन देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। हरि किशोर तिवारी ने कर्मचारी संगठनों की शेष मांगों पर शीघ्र निर्णय लिए जाने की मांग की है।

Newstrack

Newstrack

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!