TRENDING TAGS :
नोएडा में मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली, 1 पुलिसकर्मी भी घायल
नोएडा: ग्रेटरनोएडा के बिसरख क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशों के साथ एंटी एक्टार्शन टीम के एक पुलिस कर्मी को गोली लगी है। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि तीन अभी फरार है। बताया जा रहा है यह वहीं बदमाश है जिन्होंने हाल ही में शराब सेल्स मैन की गाड़ी पर गोली मारकर करीब 10 लाख रुपए लूटे थे। इसने दो लोगों की हत्या भी की थी।
बदमाशों के पैर में लगी गोली
मुठभेड़ के दौरान पहले पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाश जंगलों में घुस गए। वार्निंग देने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की फायरिंग में एंटी एक्सटार्शन टीम के बलविंदर के गोली लगी है। जबकि दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। एक बदमाश को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जंगल में चल रहा सर्च आपरेशन
मामले में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। जिन्होंने जंगल से बाहर आने वाले रास्तों को ब्लाक कर दिया है। इन सभी रास्तों पर सघन चेकिंग की जा रही है। आपरेशन के दौरान पुलिस बल द्वारा एतियात बरती जा रही है।
क्या था मामला
दरअसल, 20 सितंबर की रात ग्रेटर नोएडा के खेड़ा चौगनपुर के पास बदमाशों के इसी गिरोह ने शराब सेल्स मैन की गाड़ी को ओवरटेक कर फायरिंग की थी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। बदमाश कार में रखी करीब 10 लाख की नकदी साथ ही गेनमैन की रायफल भी लूटकर फरार हो गए थे।
क्या कहते है अधिकारी
एसपी देहात सुनिति ने बताया आपरेशन अभी जारी है। बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है। जिन बदमाशों को गोली लगी है उनका नाम राजकुमार और मनोज है जबकि दो अभी भी फरार है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!