एटा: पंचायत चुनाव के लिए इंतजार खत्म, आरक्षण सूची हुई जारी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची 2 मार्च 2021 को जारी होते ही लोगों का इंतजार खत्म हो गया। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में आरक्षण को लेकर बैचेनी थी वह साफ हो गई है।

Monika
Published on: 2 March 2021 11:33 PM IST
एटा: पंचायत चुनाव के लिए इंतजार खत्म, आरक्षण सूची हुई जारी
X
एटा: पंचायत चुनाव के लिए इंतज़ार खत्म, आरक्षण सूची जारी

एटा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची 2 मार्च 2021 को जारी होते ही लोगों का इंतजार खत्म हो गया। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में आरक्षण को लेकर बैचेनी थी वह साफ हो गई है। गांव में होने वाले प्रधानी के चुनाव की तस्वीरें अब बदल जाएंगी। कुछ नए उम्मीदवार सामने आएंगे तो कुछ आरक्षण जारी होने से अपने कदम पीछे हटाएंगे और चुनाव में तेजी आएगी। इसके बाद गांव की सरकार चुने जाने के लिए सियासी सरगर्मियां तेज हो जाएंगी।

संभावित प्रत्याशियों के पत्ते खुलने लगेंगे

अलीगंज ब्लॉक में 93 ग्राम पंचायत, अवागढ़ में 54 ग्राम पंचायत, मारहरा में 58 ग्राम पंचायत, जलेसर में 57 ग्राम पंचायत, निधौलीकलां में 71 ग्राम पंचायत, शीतलपुर में 83 ग्राम पंचायत, जैथरा में 67 ग्राम पंचायत, सकीट में 92 ग्राम पंचायतों पर प्रधानी के चुनाव होंगे। आरक्षण फाइनल होते अब संभावित प्रत्याशियों के पत्ते खुलने लगेंगे। जिले में ग्राम पंचायत की सियासत की दिशा तय होगी। इसी महीने पंचायत चुनाव की तिथियां घोषित हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड की वीरांगनाओं ने शस्त्र उठा कर भारत मां की रक्षा की: स्वतंत्रदेव सिंह

जिला में 575 ग्राम पंचायतों में प्रधानी का चुनाव

आरक्षण का प्रकाशन होने पर पंचायत चुनाव को लेकर कुछ नए उम्मीदवारों के चेहरे जनता के सामने आएंगे। जिले में चक्रानुक्रम से जातिगत आरक्षण जारी हुआ है। बतादें कि एटा जिला में 575 ग्राम पंचायतों में प्रधानी का चुनाव होगा। जिले में प्रधानों के पदों को लेकर आरक्षण जारी हो चुका है। चुनाव के दौरान 219 सीट अनारक्षित रहेगी। कोई भी चुनाव में ताल ठोंक सकेगा। वहीं 104 सीट पि.वर्ग, लगभग 58 सीट अनु.जाति, जबकि 194 महिलाओं के लिए सीट घोषित की गई हैं। जिनमें 57 बीसी महिला, 35 एससी महिला, जबकि 102 आरक्षित महिला सीट शामिल हैं।

जिले में काफी लोग ऐसे भी है जो चुनाव लड़ने का मन बना रहे थे। आरक्षण जारी होने के बाद से ही जिले में लोग प्रधानी लड़ने के बारे में रणनीति बनाने लगे हैं। अधिकारियों ने बताया है कि जिले में आरक्षण सूची चस्पा करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के लिए सभी विकासखंड़ों पर आरक्षण की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

रिपोर्ट-सुनील मिश्रा

ये भी पढ़ें : औरैया में युवकों ने वृद्ध महिला को लूटा, बेहोश कर कुंडल व पायल लेकर हुए फरार

Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!