2022 का विधानसभा चुनाव योगी के नेतृत्व में लड़ेगी भाजपा: स्वतंत्र देव

पार्टी कार्यालय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार गुंडागर्दी खत्म हो गई है।

Sunil Mishra
Published on: 18 Jun 2021 10:51 PM IST
Swatantra Dev Singh
X

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Etah News: जनपद मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार गुंडागर्दी खत्म हो गई है। विकास हो रहा है हम ऐसे कर्मठ योग्य ईमानदार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2022 का चुनाव लड़ेंंगे। अयोध्या भूमि खरीद में भ्रष्टाचार के विपक्ष के आरोप के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष है कहां, शेष सवालों के जवाब दिये बिना ही वह चले गए।

वहीं जनपद के दौरे पर आए प्रदेश अध्यक्ष ने विधायकों, जिलाध्यक्ष व एटा चुनाव प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति सहित कई नेताओं के साथ दो घंटे से अधिक समय तक गोपनीय बैठक की। उनके दौरे पर यह कयास लगाये जा रहे थे कि प्रदेश अध्यक्ष आज पार्टी प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकते हैं।

लेकिन प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यालय पर पार्टी नेताओं के साथ दो घंटे मंथन करने के बाद अमापुर के बीजेपी विधायक देवेंद्र प्रताप के निधन पर शोक सभा कर और दो मिनट का मौन धारण कर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष के इस कार्यक्रम में काफी भीड़ होने की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!