Etah News: मकान की छत गिरने से मासूम समेत आठ घायल, दो की हालत नाजुक

Etah News: दो थाना क्षेत्र में 24 घंटे में घटी घटनाओं में दो स्थानों पर छत का लेंटर गिरने से एक वर्ष के मासूम सहित 8 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Sunil Mishraa
Published on: 8 Aug 2024 11:29 AM IST
etah news
X

एटा में मकान की छत गिरने से मासूम समेत आठ घायल (न्यूजट्रैक)

Etah News: जनपद के दो थाना क्षेत्र में 24 घंटे में घटी घटनाओं में दो स्थानों पर छत का लेंटर गिरने से एक वर्ष के मासूम सहित 8 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पहली घटना थाना जलेसर क्षेत्र के ग्राम महानमई में आज प्रातः हो रही बरसात के चलते घटी। जिसमें मकान की छत गिरने से महिलाओं, बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए सीएससी पर भर्ती कराया गया है। जहां से दो लोगों को गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

वहीं बीते बुधवार को घटी एक अन्य छत गिरने की घटना में भी बरसात के चलते छत गिरने से तीन महिलाएं घायल हो गई जिनका उपचार जारी है। एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र के ग्राम महानमई में गुरूवार प्रातः मकान की छत गिर जाने की घटना में मकान में मौजूद पांच लोग जिनमें नीरज पत्नी राकेश उम्र 22 वर्ष, सौम्या उम्र एक वर्ष, कृष्णा उम्र 14 वर्ष, मनोज उम्र 25 वर्ष व राधा पत्नी रामजी लाल 46 वर्ष घायल हो गयीं। जिनको ग्रामीण तथा मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे से निकाल कर उपचार के लिए सीएचसी सेंटर जलेसर पर भर्ती कराया है।

जिनमें से राधा व नीरज की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर पर रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर राघव ने बताया कि आज प्रातः ग्राम महानमई में अचानक रामजी लाल धीमर के मकान के बरामदे की छत गिर गई। घटना के समय घर में एक वर्ष के बच्चे सहित पांच परिवार के सदस्य मौजूद थे सभी घायल हो गये जिनका उपचार किया जा रहा है। वहीं दूसरी घटना जनपद के थाना मलावन क्षेत्र के गाँव दलेलपुर में घटी जिसमें छत गिरने से एक किशोरी सहित तीन महिलायें घायल हो गयी। जिनका उपचार एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!