Etah News: पीड़िता चिल्लाती रही किसी ने नहीं सुना, लाज लुट गई, पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर

Etah News: विवाहिता का पति दिव्यांग है। घर मे सो रही थी तभी आंधी आ गयी इस बीच आरोपी पीड़िता के घर में घुस गया और पीड़िता के साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म किया।

Sunil Mishra
Published on: 19 May 2025 8:21 PM IST
Etah News
X

Etah News (Social Media) 

Etah News: जनपद के थाना जलेसर कोतवली क्षेत्रान्तर्गत एक गांव में रात्रि के समय घर मे घुस कर एक विवाहिता के साथ जबरन बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। दो दिन बाद भी घटना का अभियोग दर्ज नही हुआ है। पीड़िता ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को प्रार्थना पत्र सौंप घटना का अभियोग दर्ज कर आरोपी को जेल भिजवाये जाने की गुहार लगायी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता का पति दिव्यांग है। गत शुक्रवार की रात्रि में घर मे सो रही थी तभी लगभग साढ़े ग्यारह बजे आंधी आ गयी थी तभी आरोपी राजेन्द्र पुत्र मोहर सिंह निवासी गोपालपुर थाना जलेसर पीड़िता के घर में घुस गया और पीड़िता के साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता चिल्लाती रही लेकिन आंधी तूफान आने के कारण किसी ने भी पीड़िता की आवाज को नहीं सुना। पीड़िता ने एडीएम को बताया कि उसका पति मंद बुद्धि होने के कारण उसे आये दिन परेशान करता रहता है। पीड़िता के बच्चे बाहर रहते है। घटना के दो दिन बाद भी इस शर्मनाक घटना का अभियोग दर्ज नही हुआ है। वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर राघव ने बताया कि घटना संज्ञान में नही है। घटना से सम्बंधित कोई भी प्रार्थना पत्र उन्हें नही मिला है मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story