TRENDING TAGS :
शर्मनाक: 20 साल के युवक ने 80 साल की बुजुर्ग के साथ किया रेप, गिरफ्तार
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से दुष्कर्म के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि शराब के नशे में उसने वृद्धा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
इटावा: जिले से एक ऐसी खबर सामने आई जिसने नीचता की सारी हदें पार कर दीं। और मानवता को शर्मसार कर दिया। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी इटावा एवं थाना सिविल लाइन से एक ऐसी सूचना मिली जिसने हिला कर रख दिया। सूचना मिली कि एक 80 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। जिसके बाद पुलिस द्वारा घर में घुसकर 80 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
घर में सो रही 80 वर्षीय वृद्ध से दुष्कर्म
दिनांक 26/27 जून की रात्रि को अपने घर में सो रही 80 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर थाना सिविल लाइन पर मुकदमा अपराध संख्या 261/ 20 धारा 452,376 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा एसओजी इटावा एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन को अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
ये भी पढ़ें- दवाइयों के नाम पर बड़ा खेल: ट्रक में छुपा रखा था ये, STF ने देखा तो उड़ गए होश
जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए निरंतर दबिश दी जा रही थी। जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सोनू उर्फ सुरजीत पुत्र प्रेम सिंह निवासी बुडैल्ला थाना सिविल लाइन को आईटीआई चौराहे से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से दुष्कर्म के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि शराब के नशे में उसने वृद्धा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी सोनू उर्फ सुरजीत पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम बरेला थाना सिविल लाइन जनपद इटावा को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- Monsoon Tips: शरीर का ये अंग है बहुत नाजुक, बरसात के मौसम में ऐसे रखें ख्याल
घटना का त्वरित अनावरण करने वाली पुलिस टीम-प्रथम टीम सत्येंद्र सिंह यादव प्रभारी एसओजी, वीके सिंह प्रभारी सर्विलांस मय। द्वितीय टीम- जितेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन मय टीम।
रिपोर्ट- उवैश चौधरी
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!