इटावा: जागरुकता के उद्देश्य से लॉन्च किया 2021 का पर्यावरण कैलेंडर

मिक्स राईज़र ग्रुप द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वर्ष 2021 का कैलेंडर लॉन्च किया गया जिसके द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा सके।

Monika
Published on: 14 Jan 2021 10:08 PM IST
इटावा: जागरुकता के उद्देश्य से लॉन्च किया 2021 का पर्यावरण कैलेंडर
X
जागरुकता के उद्देश्य से लॉन्च किया 2021 का पर्यावरण कैलेंडर

इटावा: मिक्स राईज़र ग्रुप द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वर्ष 2021 का कैलेंडर लॉन्च किया गया जिसके द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा सके। पर्यावरण कैलेंडर की लॉन्चिंग पर्यावरण एम्बेसडर 2021 नन्ही बेटी एंजिल मिश्रा, एक्टर सूजल जैन, डायरेक्टर सत्यम कुलश्रेष्ठ ने संयुक्त रूप से की।

इसका उद्देश्य लोगों को पूरे वर्ष जागरूक करना

पर्यावरण कैलेंडर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य के लिए चित्रों का प्रयोग किया गया है जो युवाओ एवं पर्यावरण को जोड़ने का काम करते हैं ।इस मौके पर पर्यावरण एम्बेसडर 2021 नन्ही एंजिल मिश्रा ने कहा कि उनका उद्देश्य पूरे वर्ष भर लोगों को जागरूक करना एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराना रहेगा।

ये भी पढ़ें : ODOP हर घर तकः यूपी में चलेगा उपभोक्ता अभियान, सभी तक पंहुचेगा प्रोडक्ट

हरित चित्रों एवं युवाओ को रखा गया

इस मौके पर डायरेक्टर सत्यम कुलश्रेष्ठ ने बताया कि ये अपने आप में ही नया प्रयोग है जिसके माध्यम से युवा भी पर्यावरण संरक्षण की श्रंखला में भाग लेकर अपने देश को अग्रणी बनाने का काम करेगे, इस पर्यावरण कैलेंडर मे हर मास में अलग-अलग हरित चित्रों एवं युवाओ को रखा गया है। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गयी एवं वर्ष 2021 को पर्यावरण संरक्षण वर्ष के रूप में मना कर जागरुकता फ़ैलाने का प्रण भी लिया गया।

ये भी पढ़ें: मिर्जापुर DM का सख्त आदेशः अधूरे निर्माण जल्द कराएं पूरे, लापरवाही बर्दास्त नहीं

ये सभी उपस्थित रहे

उपाध्यक्ष असित कुलश्रेष्ठ ने बताया कि आगामी माह में इटावा में एक विशाल पर्यावरण उत्सव मनाया जाएगा जिसमें देश के तमाम पर्यावरणविद शामिल होगे । इस मौके पर मिस्टर यू. पी. 2020 मृत्युंजय त्रिपाठी, आकाश, अगनैश, प्रथम उपस्थित रहे।

उवैश चौधरी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!