TRENDING TAGS :
इटावा: बुजुर्ग महिला चढ़ी पानी की टंकी पर, पुलिस-प्रशासन के छूट पसीने, देखें वीडियो
इटावा में नगर पालिका की टंकी पर एक वृद्ध महिला चढ़ गयी और टंकी से नीचे कूद कर अपनी जान देनें का प्रयास करने लगी। मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर उसे समझाया।
इटावा- उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में 1996 से ECHS पेंशन पाने के लिए दर दर ठोखरे खाने से परेशान वृद्ध महिला आत्महत्या के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गई, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर नगरपालिका कर्मी महिला को समझाने की कोशिश करने लगे लेकिन महिला ने उनकी एक न सुनी। बाद में पुलिस व नगरपालिका टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को टँकी से नीचे उतारा।
पेंशन की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी वृद्ध महिला
मामला इटावा जिले के थाना क्षेत्र कोतवाली अंतर्गत का है, जहां उस समय हड़कंप मच गया जब बीएसए कार्यालय के समीप बनी नगर पालिका की टंकी पर एक वृद्ध महिला चढ़ गयी और टंकी से नीचे कूद कर अपनी जान देनें का प्रयास करने लगी।
[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/Etawah-Old-woman-climbs-water-tank-demanding-pension-video-viral.mp4"][/video]
आत्महत्या करने पर अड़ी, वीडियो हुआ वायरल
महिला को पानी की टंकी पर चढ़ा देख टंकी के आसपास भारी संख्या में भीड़ जमा हो गयी। आनन फानन में नगर पालिका के कर्मचारियों को किसी के द्वारा सूचना दी गयी। महिला के टंकी पर चढ़े होने की सूचना पर नगर पालिका के कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए और नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर जाकर महिला से नीचे उतरने की गुजारिश करते रहे लेकिन वृद्ध महिला ने किसी एक न सुनी और अपनी पेंशन बनवाने के लिए अड़ी रही।
[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/Etawah-Old-woman-climbs-water-tank-demanding-pension-video-viral-3.mp4"][/video]
पुलिस और नगर पालिका कर्मचारियों के समझाने पर 1 घंटे बाद उतरी महिला
बुजुर्ग महिला इतने क्रोध में थी कि नगर पालिका के कर्मचारियों की एक न सुनी। जब नगर पालिका के कर्मचारियों की महिला ने बात न मानी तो किसी ने इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर सीओ सदर राजीव प्रताप सिंह अपने लाव लश्कर के साथ पहुंच गए और महिला को उसकी पेंशन बनवाने की बात समझाते हुए उससे गुजारिश की। जिसके बाद महिला पानी की टंकी से करीब एक घण्टे के बाद नीचे उतरी। महिला को नीचे उतारने के बाद पुलिस व नगर पालिका के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/Etawah-Old-woman-climbs-water-tank-demanding-pension-video-viral-2.mp4"][/video]
राष्ट्रपति कोविंद के गांव की महिला, बताई पीड़ा
जानकारी के मुताबिक, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के गांधी नगर की रहने वाली है। महिला ने बताया कि उनकी करीब 1996 से पेंशन नहीं मिल रही है। महिला के पति भारतीय सेना में थे, जिनका सन 1973 की जंग में एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद से वो लगातार बीमार रहे और 1996 में उनकी मृत्यु हो गयी थी। महिला ने बताया वो देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गांव परोक कानपुर देहात की रहने वाली है। मांग पूरी न होने पर दिल्ली में आत्महत्या करेगी।
रिपोर्ट- उवैश चौधरी, इटावा
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!