Etawah News: पिलर पर लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Etawah News: मृतक का नाम गुलाब सिंह है जो की आदियापुर गांव का रहने वाला है। परिवार के लोगों ने बताया की गुलाब सिंह शुक्रवार को शाम से लापता था और उसका कहीं भी पता नहीं चल सकता।

Ashraf Ansari
Published on: 5 April 2025 10:18 PM IST
Etawah News: पिलर पर लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
X

Etawah News (Photo: Social Media)

Etawah News: इटावा में एक युवक का खाली प्लाट में शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां जांच पड़ताल शुरू की।

पिलर पर लटक रहा था युवक का शव

इटावा में उस समय परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया जब एक युवक का फांसी के फंदे पर शव झूलता हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां फांसी के फंदे से शव को उतारा और जांच पड़ताल शुरू की। बताते चलें कि मामला फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गिरजा कॉलोनी का है। यहां शनिवार को कुछ लोग एक खाली प्लाट की तरफ से गुजर रहे थे तभी अचानक से उनकी नजर आईसीसी के पिलर पर लटकी लाश पर पड़ी। नजारा देख आसपास के लोग काफी डर गए। धीरे-धीरे भीड़ इकट्ठा पुलिस को सूचना दी गई।

कल शाम को घर से निकला था युवक

युवक का फांसी के फंदे पर शव झूलता मिलने के मामले की जानकारी पुलिस को हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। तो वही फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई। मामले को लेकर बताया गया कि मृतक का नाम गुलाब सिंह है जो की आदियापुर गांव का रहने वाला है। परिवार के लोगों ने बताया की गुलाब सिंह शुक्रवार को शाम से लापता था और उसका कहीं भी पता नहीं चल सकता। आज जानकारी मिली कि उसका खाली प्लांट में फांसी के फंदे पर शव लटका हुआ है। मौके पर जाकर देखा तो शव गुलाब सिंह का ही पाया गया।

प्लाट मालिक ने मामले के बारे में जानकारी

प्लाट मालिक संजय तोमर ने मामले के बारे में जानकारी दी और बताया कि आज हमारे प्लाट में एक व्यक्ति का फांसी का शव फांसी की फंदे पर लटका हुआ मिला था। इस मामले में पुलिस की जानकारी दी गई थी। अब युवक ने फांसी क्यों लगाई उसकी क्या वजह है। इसके बारे में पुलिस ही अच्छे से बता पाएगी फिलहाल में पुलिस का कहना है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे में अच्छे से पता चल सकेगा।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!