Etawah News: सैफई में सपा परिवार ने खेली फूलों की होली, अखिलेश यादव ने दी शुभकामनाएं

Etawah News: सैफई में होली के त्यौहार पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत उनके परिवार के लोग शामिल हुए। जहां पर उन्होंने लोगों के ऊपर फूलों की बारिश करते हुए उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।

Ashraf Ansari
Published on: 14 March 2025 5:36 PM IST
Samajwadi Party family Holi of flowers Saifai Akhilesh Yadav wishes Etawah News in hindi
X

सैफई में सपा परिवार ने खेली फूलों की होली, अखिलेश यादव ने दी शुभकामनाएं (Photo- Social Media)

Etawah News: सैफई में होली के त्यौहार बड़े ही अलग अंदाज में मनाया गया। यहां सपा परिवार की तरफ से फूलों की होली का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत उनके परिवार के लोग शामिल हुए। जहां पर उन्होंने लोगों के ऊपर फूलों की बारिश करते हुए उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।

अखिलेश यादव ने खेली फूलों की होली

इटावा के सैफई में समाजवादी पार्टी की तरफ से हर साल फूलों की होली का आयोजन किया जाता है। इसमें दूर-दूर से लोग इस होली के कार्यक्रम में शामिल होते हैं और जमकर लुत्फ़ को उठाते हैं। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को अपने कार्यकर्ताओं और परिवार के साथ फूलों की होली खेलने पहुंचे।


यहां उनके साथ सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, सांसद आदित्य यादव समेत कई बड़े नेता मौके पर मौजूद रहे। यहां सुबह से ही फाग गायन का आयोजन चल रहा है। अखिलेश यादव ने लोगों के ऊपर फूल बरसते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।

लंबे समय से सपा परिवार खेल रहा फूलों की होली

सैफई में हर साल समाजवादी पार्टी की तरफ से फूलों की होली का आयोजन किया जाता है। आयोजन के लिए बहुत सारे रंगों के फूलों को इकट्ठा किया जाता है और उन फूलों के जरिए लोगों के ऊपर बारिश की जाती है।


बताते चलें कि फूलों की होली समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 20 साल पहले शुरू की थी। तब से लगातार अब तक हर साल सपा परिवार सैफई में होली के दिन फूलों की होली खेलने का काम करता है यहां रंग-बिरंगे फूलों को लाया जाता है उनकी पत्तियों को तोड़कर अलग रखा जाता है और एक दूसरे पर फूलों की पत्तियों को डालने का काम किया जाता है। इस कार्यक्रम में दूर-दूर से सपा कार्यकर्ता शामिल होने के लिए पहुंचते हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!