TRENDING TAGS :
Etawah News: शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने संभाला डीएम का पदभार, लापरवाही बरतने पर दी चेतावनी
Etawah News: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कई जिलों के जिलाधिकारी को इधर से उधर कर दिया गया है। जिसमें इटावा के जिलाधिकारी भी शामिल है। जो इटावा में लंबे समय से जिलाधिकारी के पद पर 2022 से अवनीश कुमार राय तैनात थे।
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल (photo: social media )
Etawah News: इटावा में नवागत जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल पहुंचे जिन्होंने जिलाधिकारी का पदभार संभाला। तो वहीं अधिकारियों के साथ में बैठक करते हुए जनता तक सभी योजनाओं को पहुंचाने के आदेश दिए।
जनता तक पहुंचाई जाए शासन की योजनाएं
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कई जिलों के जिलाधिकारी को इधर से उधर कर दिया गया है। जिसमें इटावा के जिलाधिकारी भी शामिल है। जो इटावा में लंबे समय से जिलाधिकारी के पद पर 2022 से अवनीश कुमार राय तैनात थे। अवनीश कुमार राय का बदायूं में ट्रांसफर कर दिया गया। अब उनकी जगह शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने आज जिले की कमान संभाल ली है। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ में एक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि शासन के द्वारा जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उन योजनाओं को जनता तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। जिन लोगों को योजना का लाभ मिलना चाहिए उनको योजना का लाभ दिया जाए। आगे कहा कि जो भी मामले लंबे समय से लंबित हैं उनका निस्तारण किया जाए। जो भी समस्या है उनकी समस्याओं को सुना जाए और उनका समाधान जल्द से जल्द किया जाए।
डीएम ने भ्रष्टाचार अवैध खनन को लेकर दी चेतावनी
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जिला अस्पताल को आदेश दिए हैं कि किसी भी तरीके से लापरवाही नहीं बरती जाएगी और भ्रष्टाचार तो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने अवैध खनन को लेकर चेतावनी दिए कि अवैध खनन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बताते चलें कि जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल 1997 बैच के पीसीएस और 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अधिकारी पूर्व में चित्रकूट और कन्नौज में अपनी सेवाओं को दे चुके हैं फिलहाल में वह कन्नौज से इटावा के लिए ट्रांसफर किए गए हैं। उन्होंने बैठक के दौरान साफ तौर पर अधिकारियों को चेतावनी दी है कि किसी भी तरीके की लापरवाही ना की जाए।