Etawah News: मकान का ताला तोड़ चोरों ने की लाखों की चोरी, घर का सारा सामान मिला बिखरा

Etawah News: सिविल लाइन इलाके में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर घर में रखा लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया।

Ashraf Ansari
Published on: 24 Nov 2024 9:50 PM IST
Thieves break lock of house steal millions
X

मकान का ताला तोड़ चोरों ने की लाखों की चोरी, घर का सारा सामान मिला बिखरा: Photo- Newstrack

Etawah News: उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा जिले में जैसे-जैसे ठंड दस्तक देती जा रही है वैसे-वैसे अब चोरी के मामले भी तेजी के साथ बढ़ने लगे हैं। अक्सर देखा जाता रहा है कि ठंड का मौसम बढ़ने के साथ चोरों के भी हौसले बढ़ने लगते हैं। ऐसा ही कुछ सिविल लाइन इलाके के वैशाली पुरम में देखने को मिला जहां पर उपदेश कुमार नाम के एक व्यक्ति के घर पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे डाला।

बताया गया कि उपदेश भरथना इलाके में किसी काम से गए हुए थे घर पर कोई नहीं था। घर के बाहर ताला लगा हुआ था, वही आज सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है, तो तत्काल रूप से उपदेश को सूचना दी गई। घर के अंदर उपदेश पहुंचे तो उन्होंने घर का सामान बिखरा देख और पूरे मामले की पुलिस को सूचना दी।

लाखों रुपए का माल ले उड़े चोर

उपदेश कुमार के द्वारा चोरी की घटना के बारे में पुलिस की जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पर पूरे मामले को गंभीरता के साथ लिया गया। उपदेश ने बताया कि उनके घर के अंदर मौजूद 2 लाख और सोने चांदी के आभूषण चोर चुरा कर ले गए। क्योंकि घर का सभी सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था।


पुलिस हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है

इस मामले में पुलिस का कहना है की चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद हमारी पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां हर पहलू से जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल में चोरी की घटना से पीड़ित परिवार काफी परेशान है। वह लगातार पुलिस प्रशासन से चोरों की गिरफ्तारी कर अपना सामान बरामद करने की मांग कर रहा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!